IND vs SL ODI Series 2024: श्रेयस अय्यर के इंटरनेशनल कैरियर को मिलेगा नया जीवन! श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिये हो सकती है वापसी

समझा जाता है कि रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ी अब वनडे और टेस्ट पर फोकस करेंगे क्योंकि सितंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच नौ डब्ल्यूटीसी टेस्ट खेले जाने हैं. इनमें बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत में दो दो टेस्ट, आस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट और पाकिस्तान में वनडे चैम्पियंस ट्रॉफी शामिल है.

श्रेयस अय्यर (Picture Credit: Twitter)

नयी दिल्ली: गौतम गंभीर के भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने से आईपीएल चैम्पियन कप्तान श्रेयस अय्यर के अंतरराष्ट्रीय कैरियर को नया जीवन मिल सकता है जो जुलाई अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के जरिये वापसी कर सकते हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल खिताब दिलाने वाले श्रेयस को पांच जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिये भी चुना जा सकता है लेकिन श्रीलंका के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिये उनके चुने जाने की संभावना अधिक है.

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद के सबसे प्रबल दावेदार गंभीर आईपीएल में केकेआर के मेंटोर थे. श्रेयस को ईशान किशन के साथ बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया गया था चूंकि वे रणजी ट्रॉफी खेलने से कतरा रहे थे. श्रेयस ने रणजी फाइनल खेलकर 90 रन बनाये थे. Team India Head Coach: गौतम गंभीर ने मुख्य कोच पद के लिए दिया इंटरव्यू, गौतम गंभीर ने मुख्य कोच पद के लिए दिया इंटरव्यू, नए कोच की नियुक्ति साढ़े तीन साल के लिए की जाएगी

जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच टी20 मैचों की श्रृंखला के लिये टीम का ऐलान अगले सप्ताह होगा. आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कई युवा खिलाड़ी इस समय बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में हैं.

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया,‘‘श्रेयस इस समय एनसीए में नहीं है. एनसीए में अधिकांश वे क्रिकेटर हैं जिन्होंने आईपीएल में अच्छा खेला और जिम्बाब्वे जा सकते हैं.’’ उन्होंने कहा,‘‘इनमें अभिषेक शर्मा, रियान पराग, मयंक यादव, हर्षित राणा, नीतिश रेड्डी, विजयकुमार विशाख, यश दयाल शामिल हैं.’’

सूत्र ने कहा,‘‘ऐसी संभावना है कि श्रेयस श्रीलंका में तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिये जा सकता है. उसने विश्व कप में 500 से अधिक रन बनाये थे और उसका औसत 50 के करीब है.उसे बाहर कैसे कर सकते हैं.’’

समझा जाता है कि रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ी अब वनडे और टेस्ट पर फोकस करेंगे क्योंकि सितंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच नौ डब्ल्यूटीसी टेस्ट खेले जाने हैं. इनमें बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत में दो दो टेस्ट, आस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट और पाकिस्तान में वनडे चैम्पियंस ट्रॉफी शामिल है.

जिम्बाब्वे जाने वाली टीम में रिंकू सिंह, शुभमन गिल, आवेश खान, खलील अहमद जैसे आईपीएल स्टार होंगे. हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव को आराम नहीं दिया गया तो वे कप्तान और उपकप्तान हो सकते हैं हालांकि दोनों आईपीएल की शुरूआत से लगातार खेल रहे हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match MYS Stadium Pitch Report: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज बिखेरेंगे जलवा या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Mullanpur Weather Update: मुल्लांपुर में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में मौसम निभाएगा अहम भूमिका, जानें बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे मैच का पूरा लुफ्त