श्रेयस अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स में सामंजस्य बैठाने में मदद की: अक्षर पटेल

बायें हाथ के इस 26 साल के स्पिनर को आईपीएल 2019 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने पांच करोड़ रुपये में खरीदा था और टीम के साथ अपने पहले ही सत्र में उन्होंने 10 विकेट हासिल करने के अलावा 110 रन भी बनाए।

जमात

नयी दिल्ली, चार मई दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर अक्षर पटेल ने पांच साल तक किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलने के बाद अपनी नई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम में सामंजस्य बैठाने में मदद का श्रेय कप्तान श्रेयस अय्यर को दिया है।

बायें हाथ के इस 26 साल के स्पिनर को आईपीएल 2019 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने पांच करोड़ रुपये में खरीदा था और टीम के साथ अपने पहले ही सत्र में उन्होंने 10 विकेट हासिल करने के अलावा 110 रन भी बनाए।

फ्रेंचाइजी के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर लाइव सत्र के दौरान अक्षर ने कहा, ‘‘मैं श्रेयस के साथ भारत ए की ओर से भी खेला हूं और जब मैं दिल्ली कैपिटल्स में आया तो मेरे लिए चीजें काफी आसान हो गईं क्योंकि हमारे बीच काफी अच्छी समझ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैदान पर वह अपने गेंदबाजों को स्वतंत्रता देता है और अपना क्षेत्ररक्षण जमाने की छूट देता है। उसके अंदर काफी धैर्य भी है और मैंने उसके नेतृत्व में खेलने का लुत्फ उठाया।’’

अक्षर ने कहा कि नीलामी के समय वह अपने भविष्य को लेकर चिंतित थे।

उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआत में मैं थोड़ा चिंतित था क्योंकि मैंने पंजाब फ्रेंचाइजी में पांच साल बिताए थे और मुझे नहीं पता था कि मेरा भविष्य क्या होगा। लेकिन जब दिल्ली कैपिटल्स ने मुझे चुना तो मैं काफी रोमांचित था क्योंकि टीम के साथ काफी ऐसे खिलाड़ी जुड़े थे जिनके साथ मैं पहले खेला था।’’

अक्षर ने कहा, ‘‘जब मैं सत्र पूर्व शिविर से जुड़ा तो शुरुआती कुछ दिनों में चीजें कुछ अलग लगी लेकिन टीम के माहौल के कारण मुझे सामंजस्य बैठाने में अधिक समय नहीं लगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\