खेल की खबरें | श्रेयस और पृथ्वी ने दिल्ली को दिलाई केकेआर पर शानदार जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रेयस अय्यर के 38 गेंद में नाबाद 88 रन और पृथ्वी साव के आक्रामक अर्धशतक के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने रनों के पहाड़ के बीच खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 18 रन से हरा दिया ।

शारजाह, तीन अक्टूबर श्रेयस अय्यर के 38 गेंद में नाबाद 88 रन और पृथ्वी साव के आक्रामक अर्धशतक के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने रनों के पहाड़ के बीच खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 18 रन से हरा दिया ।

दिल्ली ने बल्लेबाजों की ऐशगाह शारजाह में चार विकेट पर 228 रन बनाये जिसके जवाब में केकेआर आठ विकेट पर 210 रन ही बना सकी।

यह भी पढ़े | DC vs KKR 16th IPL Match 2020: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स को 18 रन से हराया.

केकेआर के लिये इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन और राहुल त्रिपाठी ने सातवें विकेट के लिये 78 रन जोड़कर टीम को मैच में बनाये रखा लेकिन 19वें ओवर में मोर्गन और फिर अगले ओवर में त्रिपाठी के आउट होने के बाद परिणाम साफ हो गया था । मोर्गन ने 18 गेंद में पांच छक्कों और एक चौके की मदद से 44 रन बनाये ।

वहीं त्रिपाठी ने 16 गेंद में तीन चौकों और तीन छक्कों के साथ 36 रन जोड़े । इससे पहले हर्षल पटेल ने 13वें ओवर में केकेआर को लगातार दो झटके देकर नीतिश राणा (35 गेंद में 58) और कप्तान दिनेश कार्तिक (आठ) को आउट किया ।

यह भी पढ़े | RCB vs RR 15th IPL Match 2020: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली जीत के बाद विराट कोहली ने कहा- हमें इस लय को बनाए रखने की जरूरत है.

दिल्ली के लिये एनरिच नोर्जे ने तीन और पटेल ने दो विकेट लिये ।

दिल्ली की पारी में पावरप्ले का खेल साव के नाम रहा जिसने 41 गेंद में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 66 रन बनाये । इसके बाद अय्यर ने लाजवाब पारी खेली और पर रनों का पहाड़ लगा डाला ।

उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और छह छक्के लगाये । उनके कुछ छक्के तो इतने ऊंचे थे कि गेंद स्टेडियम के पास कार पार्किंग में चली गई । ऋषभ पंत ने भी 17 गेंद में 38 रन बनाये ।

इस पिच से गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिली और पूरी पारी में 14 छक्के और 18 चौके लगे ।

दो अच्छे मैचों के बाद युवा कमलेश नागरकोटी ने तीन ओवर में 35 रन देकर एक विकेट लिया जबकि शिवम मावी ने तीन ओवर में 40 रन दिये । इसे देखकर कप्तान दिनेश कार्तिक ने उनसे चार ओवर का कोटा पूरा नहीं कराया ।

पैट्रिक कमिंस ने चार ओवर में 49 रन दे डाले । साव ने पावरप्ले में उनकी गेंदों की जमकर पिटाई की । साव इतने आक्रामक फार्म थे कि शिखर धवन (16 गेंद में 26 रन) भी उनके सामने फीके पड़ गए । दोनों ने पहले विकेट के लिये 56 रन जोड़े ।

इसके बाद अय्यर ने बेहद मनोरंजक पारी खेली । स्पिनर वरूण चक्रवर्ती ने चार ओवर में 49 रन देकर एक विकेट लिया जबकि सुनील नारायण ने दो ओवर में 26 रन दिये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड