खेल की खबरें | शोरे ने नाबाद अर्धशतक जड़ा, दिल्ली बनाम असम मैच ड्रॉ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सलामी बल्लेबाज ध्रुव शोरे की मैच में लगातार दूसरी नाबाद शतकीय पारी से दिल्ली ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी के मैच में शुक्रवार को असम से ड्रॉ खेला।

गुवाहाटी, 23 दिसंबर सलामी बल्लेबाज ध्रुव शोरे की मैच में लगातार दूसरी नाबाद शतकीय पारी से दिल्ली ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी के मैच में शुक्रवार को असम से ड्रॉ खेला।

पहली पारी में नाबाद 252 रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज शोरे दूसरे पारी में 150 रन पर नाबाद रहे। उन्होंने अनुज रावत (109) के साथ पहले विकेट के लिए 226 रन की साझेदारी की जिससे दिल्ली ने एक विकेट पर 292 रन बनाये। इससे पहले दिल्ली की 439 रन के जवाब में असम ने नौ विकेट पर 443 रन पर पारी घोषित की।

असम ने दिन की शुरुआत आठ विकेट पर 435 रन की की। टीम के लिए ऋषभ दास ने सबसे ज्यादा 160 जबकि गोकुल शर्मा ने 140 रन बनाये। इन दोनों की शतकीय पारियों से असम ने पहली पारी में चार रन की बढ़त हासिल की।

मैच का आखिरी दिन हालांकि पूरी तरह से शोरे और रावत के नाम रहा। दोनों पूरे दिन असम के गेंदबाजों को खूब परेशान किया। सलामी बल्लेबाजों ने इस दौरान 80 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाये। शोरे ने 188 गेंद की नाबाद पारी में 18 चौके और दो छक्का लगाया तो वही रावत ने 135 गेंद की पारी में 10 चौके और चार छक्के लगाये।

कोयंबटूर में खेले गये ग्रुप के दूसरे मैच में आंध्र ने तमिलनाडु को आठ रन से हराया। मैच के चौथे दिन तमिलनाडु को जीत के लिए 203 रन का लक्ष्य मिला था लेकिन वाशिंगटन सुंदर की 65 रन की पारी के बावजूद पूरी टीम 194 रन पर आउट हो गयी। आंध्र के लिए शोएब मोहम्मद खान ने 69 रन देकर छह विकेट लिए।

महाराष्ट्र और सौराष्ट्र के बीच राजकोट में खेला गया ग्रुप का एक अन्य मुकाबला ड्रॉ रहा। महाराष्ट्र के 493 रन के जवाब में सौराष्ट्र ने सात विकेट पर 497 रन बनाये। टीम के लिए अर्पित वसावड़ा ने नाबाद 127 रन बनाये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\