देश की खबरें | लॉकडाउन में निशानेबाजी भूलने जैसा हो गया था: दिव्यांश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय निशानेबाज दिव्यांश सिंह पंवार ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू हुए लॉकडाउन के दौरान वह निशानेबाजी को ‘लगभग भूल’ गये थे।

नयी दिल्ली, 20 मार्च भारतीय निशानेबाज दिव्यांश सिंह पंवार ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू हुए लॉकडाउन के दौरान वह निशानेबाजी को ‘लगभग भूल’ गये थे।

विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज इस निशानेबाज ने हालांकि शनिवार को अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप में दस मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक कर लय में आने का संकेत दिया।

विश्व कप 2019 फाइनल्स के इस स्वर्ण पदक विजेता को यह मानने में कोई संकोच नहीं कि लॉकडाउन के दौरान उनका आत्मविश्वास डगमगा गया था।

दिव्यांश ने पदक जीतने के बाद यहां कहा, ‘‘ लॉकडाउन के दौरान मेरा आत्मविश्वास डगमगा गया था, ऐसा लगा कि कुछ भी नहीं बचा है। भविष्य के लिए कोई योजना नहीं थी और हमें नहीं पता था कि आगे क्या होने वाला है, सबकुछ शून्य की तरह हो गया था।’’

इस 18 साल के निशानेबाज ने कहा, ‘‘ जैसा कि हमने अभ्यास करना शुरू किया, हमें अच्छा महसूस हुआ लेकिन इससे पहले, इतने लंबे समय तक कोई प्रतिस्पर्धा नहीं थी और मैं निशानेबाजी को लगभग भूल गया था। यह मानसिकता की बात है, हम रोज अभ्यास नहीं कर रहे थे इसलिए भूलने जैसा महसूस हो रहा था। इसके बाद हमने फिर से कड़ी मेहनत की और धीरे-धीरे लय में आये।’’

दिव्यांश यहां ने 228 . 1 स्कोर किया और तीसरे स्थान पर रहे ।

उन्होंने बीजिंग विश्व कप (अप्रैल 2019) में 10 मीटर एयर राइफल में रजत पदक के साथ तोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल किया था।

जयपुर के इस निशानेबाज ने कहा कि यहां कांस्य पदक जीतने से ओलंपिक के लिए उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह पदक मेरे आत्मविश्वास के लिए बहुत अच्छी बात है, मुझे यह विश्वास दिलाता है कि मैं इससे बेहतर कर सकता हूं और मैं निश्चित रूप से अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी