विदेश की खबरें | अमेरिका के गिरजाघर में किशोरी के अंतिम संस्कार के दौरान गोलीबारी, दो लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के नैशविले में इस महीने की शुरुआत में गोलीबारी की एक घटना में जान गंवाने वाली एक किशोरी के अंतिम संस्कार के बाद गिरजाघर से निकल रहे लोगों पर की गई गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

नैशविले, 27 नवंबर अमेरिका के नैशविले में इस महीने की शुरुआत में गोलीबारी की एक घटना में जान गंवाने वाली एक किशोरी के अंतिम संस्कार के बाद गिरजाघर से निकल रहे लोगों पर की गई गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए।

मेट्रो नैशविले पुलिस विभाग के प्रवक्ता डॉन आरोन ने बताया कि ‘न्यू सीजन चर्च’ में 19 वर्षीय टेरियाना जॉनसन के अंतिम संस्कार के बाद शनिवार सुबह गोलीबारी हुई।

उन्होंने बताया कि जब गोलीबारी हुई, उस समय शव को ले जाने वाला वाहन गिरजाघर के सामने खड़ा था और उसका पीछे का दरवाजा खुला था तथा लोग गिरजाघर से बाहर निकल रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, काले रंग की एक कार में बैठे एक या उससे अधिक हमलावरों ने गिरजाघर के पास से गुजरते समय गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि वारदात में एक गोली 18 वर्षीय एक किशोरी और एक अन्य गोली 25 वर्षीय एक पुरुष को लगी।

आरोन के अनुसार, दोनों घायल खतरे से बाहर हैं और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि जॉनसन के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए कुछ लोगों के पास हथियार थे और उन्होंने भी कार पर गोलियां चलाईं।

पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी जॉनसन के शव को बाहर लाए जाने से पहले हुई और उसके शव को बाद में दफनाया गया।

प्राधिकारी 14 नवंबर को वाटकिंस पार्क में गोलीबारी में जॉनसन की हत्या के आरोप में 17 वर्षीय आरोपी की तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि जॉनसन और संदिग्ध की बहन के बीच झगड़ा होने के बाद संदिग्ध ने कथित तौर पर उस कार पर गोलीबारी की थी, जिसमें जॉनसन सवार थी। इस हमले में जॉनसन की मौत हो गई थी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\