खेल की खबरें | निशानेबाज राहुल जाखड़ पी3 मिश्रित 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय निशानेबाज राहुल जाखड़ गुरूवार को यहां पैरालंपिक खेलों की पी3 मिश्रित 25 मीटर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहे।

तोक्यो, दो सितंबर भारतीय निशानेबाज राहुल जाखड़ गुरूवार को यहां पैरालंपिक खेलों की पी3 मिश्रित 25 मीटर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहे।

पैंतीस साल के जाखड़ फाइनल्स में सातवीं सीरीज खत्म होने के बाद बाहर हो गये। उन्होंने क्वालीफाइंग में 576 के स्कोर से दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल्स के लिये क्वालीफाई किया था जिसमें प्रिसिजन में 284 और रैपिड चरण में 292 अंक थे।

यह अभी तक उनका सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन है।

एसएच1 पिस्टल स्पर्धा में निशानेबाजों की रीढ़ की हड्डी में चोट या फिर हाथ या पैर के काटे जाने के कारण एक हाथ या पैरों में विकार होता है।

अन्य भारतीयों में आकाश क्वालीफिकेशन में 551 (प्रिसिजन में 278 और रैपिड में 273) के अंक से 20वें स्थान पर रहने के कारण फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके।

मिश्रित स्पर्धा में पुरूष और महिला दोनों निशानेबाज हिस्सा लेते हैं जिसमें से शीर्ष आठ फाइनल के लिये क्वालीफाई करते हैं।

चीन के जिंग हुआंग ने फाइनल्स में 27 के पैरालंपिक रिकार्ड स्कोर से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनके नाम 36 के स्कोर से विश्व रिकार्ड भी है जो उन्होंने इस स्पर्धा में 2018 में बनाया था।

पोलैंड के सिजमोन सोविंस्की ने 21 के स्कोर से रजत और यूक्रेन के ओलेक्सी डेनयुसियूक ने 20 के स्कोर से कांस्य पदक जीता।

भारत ने अब तक निशानेबाजी में दो पदक जीते हैं।

पहला अवनि लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर हासिल किया।

इसके बाद सिंहराज अडाना ने पुरूषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज