जरुरी जानकारी | शोभा लिमिटेड की बिक्री पहली तिमाही में 37 प्रतिशत गिरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. लॉकडाउन का असर रीयल्टी कंपनी शोभा लिमिटेड पर पड़ा है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल-जून में कंपनी की बुकिंग 37 प्रतिशत घटकर 487.7 करोड़ रुपये रह गयी।

नयी दिल्ली, छह जुलाई लॉकडाउन का असर रीयल्टी कंपनी शोभा लिमिटेड पर पड़ा है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल-जून में कंपनी की बुकिंग 37 प्रतिशत घटकर 487.7 करोड़ रुपये रह गयी।

इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की इसी अवधि में कंपनी ने 777.7 करोड़ रुपये की बुकिंग की थी। जबकि जनवरी-मार्च तिमाही में यह आंकड़ा सालाना आधार पर 30 प्रतिशत टूटकर 694.5 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़े | देश में कोरोना रिकवरी रेट 60.77 प्रतिशत हुआ, तेजी से ठीक हो रहे संक्रमित, अब तक 4 लाख से ज्यादा मरीजों ने जीती जंग.

कंपनी ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि समीक्षावधि में कंपनी ने 6,50,400 वर्ग फुट रीयल्टी क्षेत्र के लिए बुकिंग हासिल की है। इसका कुल मूल्य करीब 488 करोड रुपये है। कंपनी को औसतन प्रति वर्ग फुट का दा 7,498 रुपये हासिल हुआ।

कंपनी को प्रति वर्ग फुट के हिसाब से मिलने वाली कीमत लगभग स्थिर रही।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

कंपनी ने कहा कोविड-19 संकट से सबसे कम प्रभावित बाजार बेंगलुरू रहा। कंपनी की पहली तिमाही की कुल बुकिंग में अकेले बेंगलुरू का योगदान 74 प्रतिशत रहा।

पूरे वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान कंपनी ने कुल 2,880.6 करोड़ रुपये की बुकिंग हासिल की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\