Weather Update: उत्तर भारत में कंपकपा देने वाली ठंड, अधिकतम तापमान कई डिग्री नीचे लुढका

उत्तर भारत के बड़े हिस्से में बृहस्पतिवार को कंपकपा देने वाली सर्दी रही. इस बीच अधिकतम तापमान 12-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा जो इस मौसम के सामान्य तापमान से कई डिग्री कम है.

Winter(img credit :PTI )

नयी दिल्ली, 5 जनवरी : उत्तर भारत के बड़े हिस्से में बृहस्पतिवार को कंपकपा देने वाली सर्दी रही. इस बीच अधिकतम तापमान 12-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा जो इस मौसम के सामान्य तापमान से कई डिग्री कम है. मौसम कार्यालय ने बताया कि क्षेत्र में लगातार कम बादल छाए रहने और धूप कम निकलने के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से छह डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया .

राष्ट्रीय राजधानी की सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.8 डिग्री कम है. हरियाणा के हिसार में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य से 6.8 डिग्री कम है जबकि पंजाब के पटियाला में तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 8.1 डिग्री कम था. यह भी पढ़ें : Delhi Weather Update: कोहरे की चपेट में दिल्ली, कम विजिबिलिटी ने बढ़ाई परेशानी

राजस्थान के कोटा में अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य से आठ डिग्री कम था. मध्य प्रदेश के भोपाल में अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.3 डिग्री नीचे है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट