देश की खबरें | भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग को आकार दे रहे जर्मनी से आए ‘शिव और शक्ति’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमालय में सबसे चुनौतीपूर्ण परियोजनाओं में से एक, उत्तराखंड में निर्माणाधीन भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग को जर्मनी में बनी सुरंग खोदने वाली मशीनें ‘शिव और शक्ति’ आकार दे रही हैं।

नयी दिल्ली, तीन मई हिमालय में सबसे चुनौतीपूर्ण परियोजनाओं में से एक, उत्तराखंड में निर्माणाधीन भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग को जर्मनी में बनी सुरंग खोदने वाली मशीनें ‘शिव और शक्ति’ आकार दे रही हैं।

इन मशीनों का नाम हिंदू देवताओं के नाम पर शिव और शक्ति रखा गया है - जो ‘देवभूमि’कहे जाने वाले राज्य की आध्यात्मिक विरासत से प्रेरित है।

देवप्रयाग-जनसू जुड़वां सुरंगें हैं जो एक दूसरे से 25 मीटर की दूरी पर समानांतर चलती हैं। करीब 125 किलोमीटर लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल संपर्क परियोजना की 14.57 किलोमीटर लंबी सुरंगों में से एक सुरंग को 16 अप्रैल को सफलतापूर्वक पूरा किया गया था, जिसकी खुदाई ‘शक्ति’ नामक सुरंग बोरिंग मशीन (टीबीएम) द्वारा की गई।

निर्माण स्थल पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि टीबीएम ‘शिव’ से इस वर्ष जून में दूसरी सुरंग का काम भी पूरा होने की उम्मीद है।

परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि पर्वतीय रेल परियोजना में पहली बार टीबीएम के उपयोग के लिए न केवल वृहद पैमाने पर कोशिश बल्कि विस्तृत योजना की भी आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि इसके साथ दैवीय कृपा की भी जरूरत थी और इस संदर्भ में टीबीएम का नाम देवताओं के नाम पर रखना परियोजना की सफलता के लिए उनके आशीर्वादों को प्राप्त करने का एक तरीका था।

सुरंग का निर्माण करने वाली अवसंरचना कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने निर्माण के दौरान आने वाली चुनौतियों को साझा करते हुए पहले कहा था कि ऐसे क्षण भी आए जब ऐसा लगा कि सुरंग ढह जाएगी और पूरी परियोजना खतरे में पड़ जाएगी, लेकिन फिर उनके सावधानीपूर्वक प्रयासों और काम से इसे बचा लिया गया।

निर्माण विशेषज्ञों ने कहा कि सुरंग खोदने वाली मशीन का नामकरण सभी बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में एक सामान्य प्रथा है। उन्होंने कहा कि अक्सर, इसको लेकर बहुत मंथन किया जाता है ताकि नाम परियोजना के कामकाजी माहौल के साथ अच्छी तरह से मेल खा सके।

हिंदू धर्म में भगवान शिव को सर्वशक्तिमान देवता के रूप में पूजा जाता है और शक्ति को शिव की पत्नी पार्वती के रूप में माना जाता है जिन्हें मातृ शक्ति का प्रतीक माना जाता है।

एक निर्माण विशेषज्ञ ने बिना कोई कारण बताए कहा, ‘‘सुरंग खोदने वाली मशीनों का नाम अलग-अलग पुरुष और महिला के नाम पर रखना काफी दुर्लभ है। आमतौर पर, टीबीएम को पारंपरिक रूप से महिला नाम दिए जाते हैं।’’

एलएंडटी के अधिकारियों ने बताया कि जर्मन कंपनी हेरेनक्नेच एजी को दो टीबीएम का ऑर्डर देते समय इन मशीन को नाम देने को लेकर काफी मंथन किया

सुरंग के परियोजना निदेशक राकेश अरोड़ा ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘हमने दो टीबीएम के नामकरण की प्रक्रिया में वरिष्ठ अधिकारियों और कार्य स्थल पर मौजूद सभी कर्मचारियों को शामिल किया और भारतीय देवताओं ‘शिव और शक्ति’ के नाम पर दो नामों को अंतिम रूप देने से चार दिन पहले हमें बहुत सारे सुझाव मिले।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\