खेल की खबरें | विश्व कल्याण के प्रति नए भारत के संकल्प को प्रकट करता है 'शिव शक्ति प्वाइंट : योगी आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इसरो के कमांड सेंटर में चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों के साथ मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई तीन बड़ी घोषणाओं पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि 'शिव शक्ति प्वाइंट' विश्व कल्याण के प्रति नए भारत के संकल्प को प्रकट करता है।

लखनऊ, 26 अगस्त उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इसरो के कमांड सेंटर में चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों के साथ मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई तीन बड़ी घोषणाओं पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि 'शिव शक्ति प्वाइंट' विश्व कल्याण के प्रति नए भारत के संकल्प को प्रकट करता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने 23 अगस्त को हर साल ‘‘भारत नेशनल स्पेस डे’’ मनाने, चांद पर लैंडर जिस जगह उतरा, उसे शिव-शक्ति पॉइंट और चांद पर चंद्रयान-2 के पद चिन्हों वाले पॉइंट का नाम 'तिरंगा' रखने की घोषणा की।

सरकार द्वारा शनिवार को जारी एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री की इन घोषणाओं पर योगी ने उनका आभार जताते हुए इन्हें विश्व कल्याण के प्रति नए भारत का संकल्प करार दिया।

बयान के अनुसार, ‘नेशनल स्पेस डे’ (राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस) की घोषणा पर योगी ने कहा कि चंद्रमा पर 'तिरंगा फहराने' की अभूतपूर्व उपलब्धि की प्रेरणादायी स्मृति को देश वासियों के मन में सदैव जीवंत रखने के अब हर साल 23 अगस्त को ‘नेशनल स्पेस डे’ मनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के इस निर्णय से देश में अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति रचनात्मक व प्रेरक वातावरण बनेगा।

चंद्रयान-2 पर की गई घोषणा पर योगी ने कहा, ‘‘चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने अपने पदचिह्न छोड़े हैं, उसे 'तिरंगा' नाम देकर प्रधानमंत्री मोदी ने विफलता से कभी भी निराश नहीं होने का संदेश देशवासियों को दिया है। दृढ़ इच्छाशक्ति, जिजीविषा एवं सतत प्रयत्न का प्रतीक यह 'तिरंगा' प्वाइंट भारत के हर प्रयास की प्रेरणा बनेगा। जय हिंद!’’

चंद्रयान-3 के लैंडर के उतरे के स्थान को भगवान शिव से जोड़ने पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘चंद्रमा को अपने मस्तक पर धारण करने वाले शिव के नाम में ही कल्याण की भावना अंतर्निहित है। जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का लैंडर उतरा है, उस प्वॉइंट का प्रधानमंत्री द्वारा 'शिव शक्ति' नामकरण 'विश्व कल्याण' के प्रति नए भारत के संकल्प को प्रकट करता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\