देश की खबरें | जम्मू में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगे शिवसेना (यूबीटी) के नेता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) ने अगले हफ्ते जम्मू-कश्मीर में दाखिल होने वाली कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के प्रति बुधवार को समर्थन जताया। पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष मनीष साहनी ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) के नेता और कार्यकर्ता जम्मू में इस यात्रा में शामिल होंगे।

जम्मू, 11 जनवरी शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) ने अगले हफ्ते जम्मू-कश्मीर में दाखिल होने वाली कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के प्रति बुधवार को समर्थन जताया। पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष मनीष साहनी ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) के नेता और कार्यकर्ता जम्मू में इस यात्रा में शामिल होंगे।

साहनी ने इस पहल के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ की तथा ‘नफरत और धर्म की राजनीति में शामिल लोगों को करारा जवाब देने के लिए’ लोगो से बड़ी संख्या में इस यात्रा में हिस्सा लेने का आग्रह किया।

जम्मू में संवाददाताओं से बातचीत में साहनी ने कहा, “हम पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं सांसद अनिल देसाई के निर्देशानुसार मंदिरों की नगरी में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का स्वागत करेंगे और उसमें शामिल होंगे। निराशा और नफरत के इस दौर में देश में भाईचारे का संदेश देने वाली इस यात्रा की सख्त जरूरत है, खासकर जम्मू-कश्मीर में।”

उन्होंने आरोप लगाया कि बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक संकट जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए धर्म और जाति का सहारा लिया जा रहा है।

साहनी ने कहा, “देश का ताज, जम्मू-कश्मीर, (अगस्त 2019 में) दो केंद्र-शासित प्रदेशों में विभाजित किए जाने और विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 को निष्प्रभावी बनाए जाने के बाद से ही मुश्किलों का सामना कर रहा है।”

उन्होंने कहा कि लोग पिछले तीन वर्षों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया के बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं।

साहनी ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ वर्षों में अल्पसंख्यकों पर आतंकवादी हमले के मामले बढ़े हैं।

सात सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 30 जनवरी 2023 को श्रीनगर में समाप्त होगी, जब राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में तिरंगा फहराएंगे।

यह पदयात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्यों से गुजर चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\