देश की खबरें | शिवसेना ने तुर्किये के पाकिस्तान को समर्थन की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना नेता शाइना एनसी ने बृहस्पतिवार को भारत की आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मामलों में पाकिस्तान को दिए गए तुर्किये के समर्थन की निंदा की और इसे भारतीय नागरिकों की गरिमा और स्वाभिमान का सीधे तौर पर अपमान करार दिया।

मुंबई, आठ मई शिवसेना नेता शाइना एनसी ने बृहस्पतिवार को भारत की आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मामलों में पाकिस्तान को दिए गए तुर्किये के समर्थन की निंदा की और इसे भारतीय नागरिकों की गरिमा और स्वाभिमान का सीधे तौर पर अपमान करार दिया।

शिवसेना की प्रवक्ता ने संवाददाताओं से बातचीत में तुर्किये के एकतरफा हस्तक्षेप और भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के राजनीतिकरण की आलोचना करते हुए इसे गैर-जिम्मेदाराना और बेहद चिंताजनक बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान को मिले तुर्किये के अनुचित समर्थन ने भारतीय जनता में व्यापक आक्रोश और असंतोष पैदा किया है।’’

पहलगाम हमले और उस पर भारत की प्रतिक्रिया के बाद बढ़े तनाव के बीच तुर्किये ने पाकिस्तान का समर्थन किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब भारत अपनी सीमाओं और नागरिकों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाता है, तो किसी तीसरे पक्ष द्वारा गलत बयानी या हस्तक्षेप से अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और शांति के मूल सिद्धांतों को नुकसान पहुंचता है।’’

उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सीमा पार आतंकवाद का मुकाबला करने और राष्ट्रीय संप्रभुता को बनाए रखने के लिए भारत सरकार की ओर से उठाया गया निर्णायक कदम करार दिया।

उन्होंने तुर्किये सरकार से आत्मचिंतन करने और अपने रुख का पुनर्मूल्यांकन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि तुर्किये भारत के साथ सम्मानजनक और संतुलित द्विपक्षीय संबंध बनाए रखने की अहमियत को समझेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\