विदेश की खबरें | चालक दल के नए सदस्यों के साथ जहाज जल्द सिंगापुर से रवाना होगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत से इस महीने आए और बाद में जांच के दौरान चालक दल के सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की वजह से फंसे जहाज के जल्द सिंगापुर से रवाना होने की उम्मीद है।
सिंगापुर, 29 अगस्त भारत से इस महीने आए और बाद में जांच के दौरान चालक दल के सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की वजह से फंसे जहाज के जल्द सिंगापुर से रवाना होने की उम्मीद है।
‘चैनल न्यूज एशिया’ में शनिवार को प्रसारित खबर के मुताबिक आठ अगस्त को भारत से यह जहाज मरम्मत और ईंधन के लिए सिंगापुर पहुंचा था।
यह भी पढ़े | जोहानिसबर्ग: दिवंगत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के भारतीय मूल के निजी चिकित्सक का निधन.
खबर के मुताबिक जहाज के सिंगापुर पहुंचने के चार दिन बाद नाविक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई और अबतक चालक दल के कम से कम 15 सदस्यों के कोविड-19 होने की पुष्टि हो चुकी है।
खबर के मुताबिक चालक दल के संक्रमित सदस्य फिलीपीन के हैं।
यह भी पढ़े | UN सुरक्षा परिषद ने अमेरिका की मांग के अनुरूप लेबनान में शांतिरक्षकों की संख्या घटाने की दी मंजूरी.
‘सिंगापुर समुद्र एवं बंदरगाह प्राधिकरण’ (एमपीए) ने बताया कि जहाज की मरम्मत का काम पूरा हो चुका है और जहाज का एजेंट चालक दल के संक्रमित सदस्यों के स्थान पर नये सदस्यों की व्यवस्था कर रहा है।
एमपीए ने कहा, ‘‘चालक दल के सदस्यों के सवार होने से पहले जहाज को रोगाणुमुक्त किया जाएगा। मौजूदा चालक दल सदस्यों के स्थान पर दूसरे सदस्यों के आने के बाद जहाज के रवाना होने की उम्मीद है।’’
इस बीच, जहाज के अगले पड़ाव की जानकारी नहीं दी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)