देश की खबरें | शेखावत ने 2022 तक नल से जल उपलब्ध कराने की हरियाणा सरकार की कोशिशों की सराहना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सभी ग्रामीण घरों में 2022 तक नल से जल उपलब्ध कराने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में तेजी से बढ़ने को लेकर हरियाणा सरकार की कोशिशों की शुक्रवार को सराहना की।

चंडीगढ़, तीन जुलाई केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सभी ग्रामीण घरों में 2022 तक नल से जल उपलब्ध कराने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में तेजी से बढ़ने को लेकर हरियाणा सरकार की कोशिशों की शुक्रवार को सराहना की।

उल्लेखनीय है कि महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन के तहत राष्ट्रीय लक्ष्य 2024 का है।

यह भी पढ़े | Weather Forecast: मुंबई में सुबह से हो रही है तेज बारिश, कई इलाकों में भरा पानी.

मंत्री ने कहा कि अन्य राज्यों को जल जीवन मिशन की दिशा में आगे बढ़ने की अपनी योजना में हरियाणा का अनुकरण करने को कहा गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह बड़े ही गर्व का विषय है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में विभिन्न विभाग एवं कार्यालय एक टीम के रूप में (इस दिशा में) समर्पित कोशिश कर रहे हैं, ताकि राष्ट्रीय लक्ष्य के वर्ष से पहले ही 2022 तक सभी ग्रामीण घरों तक नल से जल उपलब्ध करा दिया जाए।’’

यह भी पढ़े | मुंबई में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी : 3 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, जल जीवन मिशन के तहत हरियाणा सरकार द्वारा किये गये कार्यों की वीडियो कांफ्रेंस के जरिये समीक्षा के दौरान शेखावत ने यह कहा।

खट्टर ने बैठक में कहा, ‘‘...हरियाणा सरकार 2022 तक सभी ग्रामीण घरों में नल से जल उपलब्घ कराने की दिशा में तेजी से बढ़ रही है। इस सिलसिले में विभिन्न कदम उठाये जा रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी की बचत के लिये फसल विविधीकरण योजना ‘मेरा पानी, मेरी विरासत योजना’ राज्य में शुरू की गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस योजना के तहत फसल विविधीरकण की कृषि पद्धति अपनाने वाले किसानों को सरकार से 7,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इस तरीके से खेती करने पर सिंचाई में खपत होने वाला 12 से 13 प्रतिशत पानी बचेगा।

उन्होंने कहा कि पानी का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिये हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण गठित किया गया है। यह राज्य में तालाबों के पुनर्जीवन के लिये काम कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\