देश की खबरें | कान फिल्म महोत्सव में शेखर कपूर, अक्षय कुमार, ए आर रहमान ‘रेड कार्पेट’ पर चलेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता अक्षय कुमार, संगीतकार ए आर रहमान, फिल्मकार शेखर कपूर, अभिनेत्री पूजा हेगड़े उन फिल्मी हस्तियों में शामिल हैं, जो 75वें कान फिल्म महोत्सव के उद्घाटन वाले दिन भारतीय प्रतिनिधिमंडल के तहत ‘रेड कार्पेट’ पर चलेंगी।

नयी दिल्ली, 10 मई अभिनेता अक्षय कुमार, संगीतकार ए आर रहमान, फिल्मकार शेखर कपूर, अभिनेत्री पूजा हेगड़े उन फिल्मी हस्तियों में शामिल हैं, जो 75वें कान फिल्म महोत्सव के उद्घाटन वाले दिन भारतीय प्रतिनिधिमंडल के तहत ‘रेड कार्पेट’ पर चलेंगी।

पिछले हफ्ते, ‘मार्चे डू फिल्म्स’ या कान फिल्म मार्केट में भारत को आधिकारिक ‘कंट्री ऑफ ऑनर’ घोषित किया गया था। कान फिल्म महोत्सव के मौके पर इसका आयोजन किया जाता है। महोत्सव 17 मई से शुरू होने वाला है।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 75वें कान फिल्म महोत्सव में ‘रेड कार्पेट’ आयोजन भारतीय दर्शकों के लिए एक भव्य कार्यक्रम होगा। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर कान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

नामी लोक गायक मामे खान, अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अदाकारा नयनतारा, तमन्ना भाटिया, वाणी त्रिपाठी, दो बार के ग्रैमी विजेता संगीतकार रिकी केज, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष प्रसून जोशी भी प्रतिनिधिमंडल में होंगे।

अभिनेता आर माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री : द नंबी इफेक्ट’’ 19 मई को प्रदर्शित की जाएगी। माधवन भी भारतीय प्रतिनिधिमंडल में होंगे।

अदाकारा दीपिका पादुकोण कान फिल्म महोत्सव की आठ सदस्यीय प्रतियोगिता जूरी का हिस्सा हैं, जिसमें अदाकारा-फिल्म निर्माता रेबेका हॉल और ईरानी फिल्म निर्माता असगर फरहादी जैसे प्रतिष्ठित नाम शामिल हैं।

‘कंट्री ऑफ ऑनर’ का यह सम्मान ऐसे समय मिला है जब भारत अपनी आजादी का 75वां साल मना रहा है। भारत और फ्रांस भी इस साल अपने राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं और कान फिल्म महोत्सव के भी 75वें वर्ष हो रहे हैं। भारत ‘गोज टू कान सेक्शन’ में भी पांच फिल्मों का प्रदर्शन करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी