देश की खबरें | पाकिस्तान के सिंध प्रांत की मंत्री शेहला रजा भी कोरोना वायरस संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के सिंध प्रांत की मंत्री सैयदा शेहला रजा सोमवार को कोरोना वायरस की जांच में संक्रमित पाई गईं। देश में कोरोना वायरस के अब तक 1,46,254 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 2,751 लोग इस महामारी से देश में जान गंवा चुके हैं।

जियो

कराची, 15 जून पाकिस्तान के सिंध प्रांत की मंत्री सैयदा शेहला रजा सोमवार को कोरोना वायरस की जांच में संक्रमित पाई गईं। देश में कोरोना वायरस के अब तक 1,46,254 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 2,751 लोग इस महामारी से देश में जान गंवा चुके हैं।

सिंध की महिला विकास मंत्री और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की वरिष्ठ नेता रजा ने अपने ट्विटर खाते पर जांच के नतीजों की तस्वीर साझा की।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र के नासिक में कई इलाकों में भारी बारिश से जल जमाव: 15 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि उन्हें अपने परिवार के सदस्यों की जांच के नतीजों का इंतजार है। उन्होंने लोगों से उनकी सलामती के लिये दुआ करने की अपील की। वह अपने घर पर पृथक-वास में हैं।

रजा (56) से पहले पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी और यूसुफ रजा गिलानी समेत कई नेता इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं।

यह भी पढ़े | पाकिस्‍तान में लापता हुए भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारी, MEA ने पाक उच्चायुक्त को किया तलब.

विपक्षी दल पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ भी धनशोधन के एक मामले में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के समक्ष पेश होने से पहले बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

रेल मंत्री शेख राशिद अहमद, पीएमएल-एन नेता अहसन इकबार और मरियम औरंगजेब भी पूर्व में संक्रमित पाए जा चुके हैं।

पाकिस्तान में एक प्रांतीय मंत्री समेत कम से कम चार राजनेताओं की महामारी से मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\