देश की खबरें | शीना बोरा हत्या मामला: अदालत ने राहुल मुखर्जी से जुड़े अनुरोध पर इंद्राणी को अर्जी दायर करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की एक विशेष अदालत ने शनिवार को शीना बोरा हत्या मामले की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को अभियोजन के गवाह एवं शीना के मंगेतर राहुल मुखर्जी से खुद जिरह करने के उनके अनुरोध पर एक उपयुक्त अर्जी दायर करने को कहा।

मुंबई, 18 जून मुंबई की एक विशेष अदालत ने शनिवार को शीना बोरा हत्या मामले की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को अभियोजन के गवाह एवं शीना के मंगेतर राहुल मुखर्जी से खुद जिरह करने के उनके अनुरोध पर एक उपयुक्त अर्जी दायर करने को कहा।

मीडिया संस्थानों में शीर्ष पदों रहे एवं हत्या मामले में आरोपी पीटर मुखर्जी के बेटे राहुल की गवाही शनिवार को पूरी होने के बाद इंद्राणी ने अदालत से कहा कि वह खुद राहुल से जिरह करना चाहती है।

न्यायाधीश ने कहा कि किसी आरोपी को विधिक सहायता (मुहैया करना) सीआरपीसी के प्रावधानों के तहत उसका अधिकार है।

अदालत ने कहा कि पूछे जाने पर इंद्राणी ने बताया कि उन्होंने कानून की पढ़ाई नहीं की है लेकिन प्रक्रिया जानती है।

न्यायाधीश ने इस बात का जिक्र किया कि अधिवक्ता अधनियम,1961 के तहत खुद से जिरह करने के लिए अनुमति दी जा सकती है लेकिन कुछ अन्य कारणों पर भी विचार करने की जरूरत है।

अदालत ने स्थिति के बारे में इंद्राणी और उनकी वकील सना खान को विस्तार से बताया तथा इस सिलसिले में एक उपयुक्त अर्जी दायर करने को कहा।

अदालत अर्जी पर बुधवार को सुनवाई करेगी।

इस बीच, लगातार दूसरे दिन शनिवार को, राहुल, उनके पिता पीटर और पीटर की पूर्व पत्नी इंद्राणी के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत की कई रिकार्डिंग विशेष सीबीआई न्यायाधीश एस पी नाइक निम्बालकर की अदालत में चलाई गई।

शीना(24) की उसकी मां इंद्राणी ने सह आरोपी संजीव खन्ना और अपने चालक श्यामवर राय की मदद से 2012 में कथित तौर पर हत्या कर दी थी। हालांकि, यह मामला 2015 में प्रकाश में आया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड