Ind vs Eng 3rd ODI 2021: शार्दुल को मैन ऑफ द मैच और भुवी को मैन ऑफ द सीरीज न मिलना हैरानी भरा: कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में सात रन की रोमांचक जीत का श्रेय गेंदबाजों को देते हुए शार्दुल ठाकुर को मैन ऑफ द मैच और भुवनेश्वर कुमार को मैन ऑफ द सीरीज न मिलने पर हैरानी भी व्यक्त की.

विराट कोहली (Photo Credits: PTI)

पुणे, 28 मार्च: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में सात रन की रोमांचक जीत का श्रेय गेंदबाजों को देते हुए शार्दुल ठाकुर को मैन ऑफ द मैच और भुवनेश्वर कुमार को मैन ऑफ द सीरीज न मिलने पर हैरानी भी व्यक्त की. शार्दुल ने 30 रन बनाने के अलावा चार विकेट भी लिये जबकि भुवनेश्वर ने पूरी श्रृंखला में अच्छी गेंदबाजी की. इंग्लैंड की तरफ से नाबाद 95 रन की पारी खेलने वाले सैम करेन को मैन ऑफ द मैच और जॉनी बेयरस्टॉ को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया. Ind vs Eng 3rd ODI 2021: घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने सातवीं बार ODI सीरीज पर जमाया कब्जा, गेंदबाजों का रहा महत्वपूर्ण योगदान.

कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘‘जब दो शीर्ष टीमें आपस में खेलती हैं तो मैच रोमांचक होते है. सैम ने बेहतरीन पारी खेली. हमारे गेंदबाजों ने हालांकि विकेट लिये तथा हार्दिक (पंड्या) और नट्टू (नटराजन) ने आखिर में अच्छी गेंदबाजी की. हमने कैच छोड़े यह निराशाजनक था लेकिन हम आखिर में जीत दर्ज करने में सफल रहे. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे हैरानी है कि शार्दुल को मैन ऑफ द मैच और भुवी को मैन ऑफ द सीरीज नहीं चुना गया. सबसे अधिक श्रेय गेंदबाजों को जाता है जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अच्छी गेंदबाजी की. ’’

इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान जोस बटलर ने कहा कि इस दौरे का अनुभव विश्व कप में काम आएगा. भारत इस साल टी20 विश्व कप के अलावा 2023 में वनडे विश्व कप की मेजबानी भी करेगा.

बटलर ने कहा, ‘‘बेहतरीन मैच. दोनों टीमों ने कुछ गलतियां की लेकिन बेहतरीन क्रिकेट भी खेली. हमने करेन की शानदार पारी देखी जिससे हम लक्ष्य के करीब पहुंच गये थे लेकिन भारत को इस जीत के लिये बधाई. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस दौरे में हमने एक टीम के रूप में काफी कुछ सीखा और देखा कि कई खिलाड़ी अब जिम्मेदारी निभाने के लिये तैयार हैं. हमें इन परिस्थितियों में आगे विश्व कप खेलना है और तब इसका फायदा मिलेगा. ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड