देश की खबरें | शरद पवार-नीत राकांपा ने पांच जुलाई की बैठक में शामिल होने के लिए सभी विधायकों को व्हिप जारी किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में होने वाली एक अहम बैठक से एक दिन पहले, शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने मंगलवार को सभी विधायकों को ‘व्हिप’ जारी कर उन्हें उपस्थित रहने को कहा है।
मुंबई, चार जुलाई मुंबई में होने वाली एक अहम बैठक से एक दिन पहले, शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने मंगलवार को सभी विधायकों को ‘व्हिप’ जारी कर उन्हें उपस्थित रहने को कहा है।
मुख्य सचेतक जितेन्द्र आव्हाड ने एक पंक्ति वाले इस व्हिप में कहा है कि शरद पवार ने पांच जुलाई को वाई बी चव्हाण सेंटर में अपराह्न एक बजे बैठक बुलाई है और सभी विधायकों की उपस्थिति अनिवार्य है।
अजित पवार के शिवसेना-भाजपा सरकार में आठ अन्य विधायकों के साथ रविवार को शामिल होने के बाद शरद पवार ने आव्हाड को मुख्य सचेतक नामित किया है।
अजित पवार गुट भी बुधवार को मुंबई में एक अलग बैठक करेगा।
अजित पवार गुट ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष से प्रदेश राकांपा प्रमुख जयंत पाटिल और जितेन्द्र आव्हाड को सदन की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने की मांग की है।
विधानसभा में राकांपा के कुल 53 विधायक हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)