देश की खबरें | शरद पवार और सुप्रिया सुले ‘भाऊ बीज’ मनाने अजित पवार के बारामती आवास पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार और उनकी बेटी सहित सुप्रिया सुले सहित परिवार के अन्य सदस्य बुधवार को ‘भाऊ बीज’ मनाने के लिए महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के पुणे जिले के बारामती स्थित आवास पहुंचे।

बारामती, 15 नवंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार और उनकी बेटी सहित सुप्रिया सुले सहित परिवार के अन्य सदस्य बुधवार को ‘भाऊ बीज’ मनाने के लिए महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के पुणे जिले के बारामती स्थित आवास पहुंचे।

अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार, उनके बेटे पार्थ पवार और जय पवार के साथ-साथ पवार परिवार के अन्य सदस्य बारामती के काटेवाड़ी इलाके में स्थित उप मुख्यमंत्री के आवास पर एकत्र हुए।

हर साल, पवार परिवार के सदस्य दिवाली के दौरान बारामती में भाई दूज या ‘भाऊ बीज’ मनाने के लिए एक साथ आते हैं।

अजित पवार के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) से अलग होने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से हाथ मिलाने के बाद यह परिवार की पहली दिवाली है।

अजित पवार ने शरद पवार (82) द्वारा स्थापित राकांपा और उसके चुनाव चिह्न पर दावा करते हुए निर्वाचन आयोग का रुख किया है।

अजित पवार मंगलवार शाम को ‘दिवाली पड़वा’ मनाने के लिए बारामती में शरद पवार के घर गए। बाद में सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया मंच पर परिवार के एकत्र होने की तस्वीरें साझा कीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Poonam Pandey Pregnancy News: पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी सही या बनाया अप्रैल फूल, वीडियो शेयर कर बताया सच

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट