देश की खबरें | पहले विश्व कप से पहले अंडर-19 महिला क्रिकेटरों के लिए नियमों में बदलाव चाहती है शांता रंगास्वामी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की शीर्ष परिषद की सदस्य शांता रंगास्वामी ने बोर्ड को पत्र लिखकर महिला क्रिकेटरों के अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में खर्चे के भुगतान की नीति में संशोधन के अलावा अगले साल होने वाले महिला अंडर-19 विश्व कप के लिए सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध टीम के चयन के लिए नियम में बदलाव की मांग की है।

नयी दिल्ली, सात मार्च भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की शीर्ष परिषद की सदस्य शांता रंगास्वामी ने बोर्ड को पत्र लिखकर महिला क्रिकेटरों के अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में खर्चे के भुगतान की नीति में संशोधन के अलावा अगले साल होने वाले महिला अंडर-19 विश्व कप के लिए सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध टीम के चयन के लिए नियम में बदलाव की मांग की है।

आईसीसी ने हाल में घोषणा की थी कि महिलाओं का आयु वर्ग का विश्व कप अगले साल होगा जिसे कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था।

बीसीसीआई सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि शीर्ष अधिकारियों को रंगास्वामी का पत्र मिला है जिसमें महिला क्रिकेटरों के लिए मौजूदा अंडर-19 नियम और सीनियर टीम की सदस्यों के लिए अस्पताल में भर्ती की योजना का जिक्र है।

रंगास्वामी के इस पत्र की प्रति पीटीआई के पास है जिसके अनुसार, ‘‘बीसीसीआई की नीति है कि अगर घरेलू अंडर-19 टूर्नामेंट में कोई खिलाड़ी चार साल खेला है तो वह अंडर-19 चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं ले सकता फिर चाहे उसकी उम्र 19 साल से कम हो। अधिक क्रिकेटर तैयार करने के लिए ऐसा किया गया।’’

शेफाली वर्मा और रिचा घोष जैसी सीनियर टीम की सदस्य अगले साल अंडर-19 विश्व कप में हिस्सा लेने की पात्र हैं।

चार साल के नियम में राहत देने की मांग करते हुए उन्होंने लिखा, ‘‘जब बात विश्व कप की आती है तो सुनिश्चित होना चाहिए कि जिन्होंने भी 19 साल पूरे नहीं किए हों वे चयन के लिए उपलब्ध हों, फिर चाहे वे कितने भी साल अंडर-19 घरेलू टूर्नामेंट खेले हों।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी