Gujarat Assembly: शंकर चौधरी निर्विरोध गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक शंकर चौधरी मंगलवार को निर्विरोध गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए.

विधायक शंकर चौधरी (Photo: Twitter)

Gujarat: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक शंकर चौधरी (Shankar Chaudhary) मंगलवार को निर्विरोध गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए. वहीं गांधीनगर में 15वीं राज्य विधानसभा के पहले सत्र के दौरान भाजपा के वरिष्ठ विधायक जेठाभाई भारवाड को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया. विपक्षी दल कांग्रेस के साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) ने भी सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक चौधरी और भारवाड का समर्थन किया.

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने चौधरी, जबकि राज्य के वित्त मंत्री कन्नू भाई देसाई ने भारवाड का नाम सुझाया था.बनासकांठा जिले की थराड सीट के प्रतिनिधि चौधरी 2014 और 2017 के बीच आनंदीबेन पटेल और विजय रूपाणी के नेतृत्व वाली गुजरात सरकारों में मंत्री रह चुके हैं. 2017 में वाव सीट पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. भारवाड पंचमहल जिले की शेहरा विधानसभा सीट से छह बार के विधायक हैं. वह 2021 से 2022 के बीच 14वीं विधानसभा में एक साल के लिए उपाध्यक्ष रह चुके हैं. भारवाड पंचमहल डेयरी के, जबकि चौधरी बनास डेयरी के अध्यक्ष हैं. यह भी पढ़े: Fire and Emergency Services Act-2022: योगी सरकार ने 'आग और आपातकालीन सेवा अधिनियम' किया लागू

इससे पहले निर्वाचित विधायकों ने सोमवार को विधानसभा की सदस्यता की शपथ ली थी. हाल ही में संपन्न गुजरात विधानसभा चुनाव में 182 सीट में भाजपा ने 156 सीट पर जीत हासिल की, वहीं विपक्षी दल कांग्रेस 17 सीट के साथ दूसरे स्थान पर रही. चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने पांच सीट पर जीत हासिल की। तीन सीट पर निर्दलीय जीते थे, जबकि एक सीट समाजवादी पार्टी के खाते में गई. भूपेंद्र पटेल ने 12 दिसंबर को राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। पटेल के साथ 16 मंत्रियों ने भी शपथ ली थी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट