खेल की खबरें | प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में शमी की वापसी टली, कर्नाटक और मप्र के खिलाफ रणजी नहीं खेलेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मोहम्मद शमी की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी में विलंब होगा क्योंकि इस अनुभवी तेज गेंदबाज को कर्नाटक और मध्य प्रदेश के खिलाफ होने वाले अगले दो दौर के रणजी ट्रॉफी मुकाबलों के लिए बंगाल की टीम में शामिल नहीं किया गया है।

बेंगलुरू, चार नवंबर मोहम्मद शमी की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी में विलंब होगा क्योंकि इस अनुभवी तेज गेंदबाज को कर्नाटक और मध्य प्रदेश के खिलाफ होने वाले अगले दो दौर के रणजी ट्रॉफी मुकाबलों के लिए बंगाल की टीम में शामिल नहीं किया गया है।

बंगाल बुधवार से यहां चिन्नास्वाममी स्टेडियम में कर्नाटक से भिड़ेगा जबकि 13 नवंबर से इंदौर में मध्य प्रदेश के खिलाफ खेलेगा।

शमी से कर्नाटक के खिलाफ मैच में खेलने की उम्मीद थी जिससे कि वह वास्तविक मैच की स्थिति में अपनी फिटनेस का परीक्षण कर सकें। उन्होंने हाल में यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के टेस्ट मैच के बाद नेट पर पूरी ताकत से गेंदबाजी की थी, हालांकि इस दौरान उनके पैर पर पट्टी बंधी हुई थी।

उस दौरान भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल उन पर नजर रखे हुए थे।

बाद में शमी ने एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा था कि वह नेट पर शत प्रतिशत फिट महसूस कर रहे थे।

उन्होंने कहा था, ‘‘मैं आधे रन अप के साथ गेंदबाजी कर रहा था क्योंकि मैं अपने शरीर पर बहुत अधिक दबाव नहीं डाल सकता। इसलिए हमने फैसला किया कि मैं उचित तरीके से गेंदबाजी करूंगा और मैंने अपना शत प्रतिशत दिया।’’

शमी ने कहा, ‘‘इससे बहुत अच्छा लगा और परिणाम अच्छे हैं। उम्मीद है कि मैं जल्द ही वापसी करूंगा।’’

शमी के अलावा बंगाल को सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन, विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल और तेज गेंदबाज मुकेश कुमार की भी कमी खलेगी जो ऑस्ट्रेलिया में भारत ए टीम के साथ हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया श्रृंखला के लिए भारतीय टीम का हिस्सा रहे तेज गेंदबाज आकाश दीप को भी टीम में नहीं चुना गया।

हालांकि मौजूदा घरेलू सत्र के बाद क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने वाले अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा को दो मैच के लिए चुना गया है।

टीम इस प्रकार है: अनुस्तुप मजूमदार (कप्तान), रिद्धिमान साहा, सुदीप चटर्जी, सुदीप घरामी, शाहबाज अहमद, रितिक चटर्जी, एविलिन घोष, शुवम डे, शाकिर हबीब गांधी, प्रदीप्त प्रमाणिक, आमिर गनी, इशान पोरेल, सूरज सिंधू जायसवाल, मोहम्मद कैफ, रोहित कुमार और ऋषव विवेक।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\