India's Squad for IND vs ENG T20I Series 2025: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऋषभ पंत, यशस्वी जयसवाल समेत इन दिग्गजों को टीम इंडिया की स्क्वाड में नहीं मिली जगह

करीब 14 महीने पहले अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में वापसी हुई।

Mohammed Shami

मुंबई, 11 जनवरी करीब 14 महीने पहले अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में वापसी हुई. शमी (34 वर्ष) ने भारत के लिए आखिरी मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 वनडे विश्व कप फाइनल में खेला था. इसके बाद वह टखने की चोट के कारण लंबे समय तक टीम से बाहर रहे और इसके लिए उन्होंने पिछले साल सर्जरी करवाई थी. यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, मोहम्मद शमी की वापसी, ध्रुव जुरेल और हर्षित राणा को मिला मौका

घुटने में सूजन के कारण शमी ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं हो सके. कोलकाता में 22 जनवरी से शुरू होने वाली श्रृंखला में सूर्यकुमार यादव 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी करेंगे.

भारतीय टीम इस प्रकार है: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नीतिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट