Rohit Sharma On Mohammed Shami Injury: रोहित शर्मा ने मोहम्मद शमी के इंजरी के बारे में दिया बड़ा अपडेट, फिटनेस के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे से भी बाहर हो सकते है स्टार पेसर

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को यहां कहा कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं और टीम उन्हें ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर ले जाने का जोखिम नहीं उठाना चाहती है.

रोहित शर्मा(Photo Credit: X Formerly As Twitter

बेंगलुरु, 15 अक्टूबर : भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को यहां कहा कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं और टीम उन्हें ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर ले जाने का जोखिम नहीं उठाना चाहती है. उन्होंने कहा कि घुटनों में सूजन के कारण इस तेज गेंदबाज को टखने के ऑपरेशन से उबरने में परेशानी आ रही है. शमी ने भारत की तरफ से आखिरी मैच पिछले साल नवंबर में वनडे विश्व कप का फाइनल खेला था. रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो अभी हमारे लिए उनके बारे में फैसला करना काफी मुश्किल है कि वह वर्तमान श्रृंखला या ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पूरी तरह फिट हो पाते हैं या नहीं. हाल ही में उनके घुटने में सूजन थी, जो काफी असामान्य है.’’

उन्होंने कहा,‘‘वह पूरी फिटनेस हासिल करने की प्रक्रिया में थे और शत प्रतिशत फिट होने के करीब थे लेकिन उनके घुटने में सूजन आ गई जिसके कारण उनकी पूरी फिटनेस हासिल करने की प्रक्रिया में देरी हो रही है. उन्हें नए सिरे से शुरुआत करनी पड़ी. अभी वह एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) में हैं जहां फिजियो और चिकित्सक उनकी देखरेख कर रहे हैं.’’ रोहित ने कहा कि टीम प्रबंधन चाहता है कि शमी शीर्ष स्तर के क्रिकेट में वापसी से पहले पूरी फिटनेस हासिल कर लें. उन्होंने कहा,‘‘हम पूरी कोशिश कर रहे हैं और हम चाहते हैं कि वह 100 फीसदी फिट हो. हम आधे फिट शमी को ऑस्ट्रेलिया नहीं लाना चाहते. यह हमारे लिए सही फैसला नहीं होगा. एक तेज गेंदबाज के लिए लंबे समय तक बाहर रहने के बाद वापसी पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना मुश्किल होता है.’’ यह भी पढ़ें : Virat Kohli’s Stats In Test vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में विराट कोहली ने मचाया हैं कोहराम, डाले उनके रिकार्ड्स पर एक नजर

रोहित ने कहा कि राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में उनकी प्रगति का लगातार आकलन किया जाएगा तथा राष्ट्रीय टीम में वापसी से पहले उन्हें कुछ मैच खेलने होंगे. उन्होंने कहा,‘‘हम उन्हें शत प्रतिशत फिट होने के लिए पर्याप्त समय देना चाहते हैं. फिजियो, प्रशिक्षकों, डॉक्टरों ने उनको पूरी तरह फिट करने के लिए एक प्रक्रिया निर्धारित की है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने से पहले उन्हें कुछ (अभ्यास) मैच खेलने होंगे.’’ शमी ने भारत के लिए 64 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 27.71 की औसत से 229 विकेट लिए हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs MI IPL 2026: क्या एल क्लासिको मुकाबले में खेलेंगे रोहित शर्मा, जानें फिटनेस पर बड़ा अपडेट

MI vs SRH, IPL 2026 41st Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs SRH, IPL 2026 41st Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 244 रनों का टारगेट, रयान रिकेल्टन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs SRH, IPL 2026 41st Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट