देश की खबरें | शमी मैनचेस्टर में खेलने के लिये फिट, रोहित और पुजारा चिकित्सा दल की निगरानी में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट से उबर गये हैं और इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में 10 सितंबर से शुरू होने वाले टेस्ट मैच में खेलने के लिये तैयार हैं।

नयी दिल्ली, आठ सितंबर अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट से उबर गये हैं और इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में 10 सितंबर से शुरू होने वाले टेस्ट मैच में खेलने के लिये तैयार हैं।

शमी और इशांत शर्मा को हल्की चोटों के कारण ओवल टेस्ट में विश्राम दिया गया था जिसमें भारत ने 157 रन से जीत दर्ज करके पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 से बढ़त हासिल की थी।

पता चला है कि शमी ने बुधवार को टीम के अभ्यास सत्र में भाग लिया।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘शमी फिट हैं और जब शमी फिट हैं तो वे स्वत: पसंद हो जाते हैं। ’’

शमी के फिट होने से कप्तान विराट कोहली और एकमात्र उपलब्ध कोच विक्रम राठौड़ को पांचवें मैच से पहले विकल्पों पर विचार करने में मदद मिलेगी।

सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा (घुटने की चोट) और चेतेश्वर पुजारा (टखने की चोट) भी चोटिल हैं और वे अब भी चिकित्सा टीम की निगरानी में हैं।

रोहित की चोट में तेजी से सुधार हो रहा है और उनके खेलने की पूरी संभावना है लेकिन चिकित्सा टीम से हरी झंडी मिलने के बाद ही निर्णय किया जाएगा। यदि रोहित सही समय पर फिट नहीं हो पाते हैं तो मयंक अग्रवाल, अभिमन्यु ईश्वरन और पृथ्वी सॉव में से किसी एक को मौका दिया जाएगा।

पुजारा की अनुपस्थिति में हनुमा विहारी और सूर्यकुमार यादव में किसी को अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू