देश की खबरें | शांभवी ने कुमार सुरेंद्र सिंह स्मारक निशानेबाजी प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र की किशोरी शांभवी क्षीरसागर ने शनिवार को यहां कुमार सुरेंद्र सिंह स्मारक (केएसएसएम) निशानेबाजी चैंपियनशिप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में विश्व चैंपियनशिप पदक विजेताओं, ओलंपिक फाइनलिस्ट और राष्ट्रीय चैंपियन को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया।

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल महाराष्ट्र की किशोरी शांभवी क्षीरसागर ने शनिवार को यहां कुमार सुरेंद्र सिंह स्मारक (केएसएसएम) निशानेबाजी चैंपियनशिप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में विश्व चैंपियनशिप पदक विजेताओं, ओलंपिक फाइनलिस्ट और राष्ट्रीय चैंपियन को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया।

पिछले साल लीमा में जूनियर विश्व कप में पांचवें स्थान पर रही 16 वर्षीय शांभवी ने 633.5 के स्कोर के साथ क्वालीफिकेशन में शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके बाद उन्होंने 24 निशाने के फाइनल में अपने आखिरी प्रयास में 10.8 के शॉट के साथ हरियाणा की रमिता को पछाड़ दिया। रमिता पेरिस ओलंपिक के फाइनल में पहुंची थीं।

विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता पश्चिम बंगाल की मेहुली घोष ने कांस्य पदक जीता।

शांभवी ने इससे पहले जूनियर महिला स्पर्धा में रजत और युवा महिला प्रतियोगिता में अपना दूसरा स्वर्ण जीता।

शांभवी के लिए हालांकि महिला स्पर्धा में स्वर्ण जीतना सबसे अधिक मायने रखेगा क्योंकि उनका मुकाबला मेहुली, रमिता और हाल ही में राष्ट्रीय चैंपियन बनी अनन्या नायडू के अलावा जूनियर विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता श्रेया अग्रवाल जैसे प्रतिष्ठित निशानेबाजों से था।

रमिता ने हालांकि जूनियर महिला स्पर्धा में शांभवी को पछाड़ कर स्वर्ण पदक हासिल किया। उत्तर प्रदेश की मान्या मित्तल तीसरे स्थान पर रहीं।

शांभवी ने इसके बाद युवा महिलाओं का खिताब भी अपने नाम किया। उन्होंने इस वर्ग के फाइनल में कर्नाटक की निधि मित्तल को हराया। मध्य प्रदेश की गौतमी भनोट तीसरे स्थान पर रहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के पत्रकार रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ