Cordelia Cruise Drugs Party: शाहरुख खान, अनन्या पांडे के घर पहुंचे एनसीबी के अधिकारी

मुंबई के तट के पास एक क्रूज नौका से मादक पदार्थ जब्त होने के मामले की जांच के सिलसिले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारी बृहस्पतिवार को अभिनेता शाहरुख खान के घर पहुंचे. सूत्रों ने यह जानकारी दी.

अनन्या पांडे (Photo Credits: Instagram)

मुंबई, 21 अक्टूबर : मुंबई के तट के पास एक क्रूज नौका से मादक पदार्थ जब्त होने के मामले की जांच के सिलसिले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारी बृहस्पतिवार को अभिनेता शाहरुख खान के घर पहुंचे. सूत्रों ने यह जानकारी दी. स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने तीन अक्टूबर को मुंबई के तट के पास गोवा जा रही एक क्रूज नौका पर छापेमारी के बाद शाहरुख के बेटे आर्यन खान (23) और कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था. एजेंसी ने क्रूज से मादक पदार्थ जब्त करने का दावा किया है.

सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में एनसीबी का एक दल कागजी कार्रवाई के लिए दोपहर को शाहरुख के उपनगर बांद्रा स्थित आवास ‘मन्नत’ पहुंचा. उन्होंने बताया कि एनसीबी का एक अन्य दल अभिनेत्री अनन्या पांडे के बांद्रा स्थित घर पहुंचा. उनसे बृहस्पतिवार को एनसीबी के समक्ष पेश होने और बयान दर्ज कराने को कहा गया है. इससे पहले, शाहरुख खान ने सुबह आर्थर रोड जेल में बंद आर्यन खान से मुलाकात की थी. यह भी पढ़ें : Aryan Khan Drugs Case: NCB के अधिकारी Shah Rukh Khan के घर मन्नत पहुंचे (Photos)

महानगर स्थित एक विशेष अदालत ने आर्यन खान को जमानत देने से बुधवार को इनकार कर दिया था और कहा था कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि वह मादक पदार्थ संबंधी गतिविधियों में नियमित तौर पर शामिल थे. अदालत ने कहा था कि व्हाट्सऐप चैट से भी प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि वह मादक पदार्थ तस्करों के संपर्क में थे. आर्यन खान ने अब निचली अदालत के आदेश के खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया है, जो 26 अक्टूबर को उनकी याचिका पर सुनवाई करेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs United States of America, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए को 29 रनों से दी शिकस्त, मोहम्मद सिराज ने चटकाए तीन विकेट; यहां देखें IND बनाम USA मैच का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए के सामने रखा 162 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\