देश की खबरें | शाहदरा आग मामला: इमारत का मालिक और उसका रिश्तेदार गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के शाहदरा में आग लगने की घटना में पुलिस ने एक व्यक्ति और उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। आग लगने की घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी।

नयी दिल्ली, एक जुलाई दिल्ली के शाहदरा में आग लगने की घटना में पुलिस ने एक व्यक्ति और उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। आग लगने की घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली दमकल सेवा के अनुसार फर्श बाजार इलाके में एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसने से एक मकान में मंगलवार आधी रात को आग लग गई, जिससें मुन्नी देवी, उसके दो बेटों ओम प्रकाश (22), नरेश (23) और बेटी सुनीता (18) की दम घुटने से मौत हो गई वहीं एक अन्य बेटा लाल चंद (29) झुलस गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ यह इमारत आत्मा राम गोयल की है। इमारत के आगे के हिस्से को दुकान में तब्दील कर दिया गया था, जहां गैस स्टोव और सिलेंडर की मरम्मत का काम होता था और यह दुकान गोयल का रिश्तेदार मनोज चलाता था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मकान में हवा आने जाने की उचित व्यवस्था नहीं थी और जब घर में आग फैली तो इसी वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कतें आईं।’’

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) आर सत्यसुंदरम ने कहा कि आरोपी आत्मा राम गोयल और उसके रिश्तेदार मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को संदेह है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now