विदेश की खबरें | शहबाज शरीफ नवंबर में करेंगे नये सेना प्रमुख की नियुक्ति: रक्षा मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ नवंबर में समय पर नये सेना प्रमुख की नियुक्ति करेंगे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 17 सितंबर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ नवंबर में समय पर नये सेना प्रमुख की नियुक्ति करेंगे।

आसिफ के इस बयान से कुछ दिन पहले पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने मांग की थी कि नये सेना प्रमुख की नियुक्ति चुनाव के बाद नयी सरकार द्वारा की जानी चाहिए।

आसिफ ने यहां संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ नवाज शरीफ ने चार बार यह राजनीतिक जिम्मेदारी निभायी है और शहबाज नवंबर में यही काम करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि संविधान में सेना प्रमुख की नियुक्ति से संबंधित नीति बिल्कुल स्पष्ट है, लेकिन खान इसे विवादास्पद बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ वह सिर्फ सेना प्रमुख की नियुक्ति को विवादास्पद बनाना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा कि किसी के भी मन में संविधान एवं संस्थाओं के प्रति सेना के प्रमुख की निष्ठा पर कोई संदेह नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘ राजनीति भिन्न है, लेकिन संस्थाओं को विवादास्पद नहीं बनाया जाना चाहिए।’’

खान ने एक साक्षात्कार में कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री नये सेना प्रमुख को नियुक्त करने के लिए काबिल नहीं हैं और यह मुद्दा अगली सरकार के लिए छोड़ दिया जाना चाहिए। उन्होंने नये सिरे से चुनाव कराए जाने की भी मांग की।

वर्तमान सेना प्रमुख तीन-तीन साल के दो कार्यकाल को नवंबर में पूरा कर सेवानिवृत होने वाले हैं। प्रधानमंत्री वर्तमान वरिष्ठ सेवारत लेफ्टिनेंट जनरलों में से किसी को उनका उत्तराधिकारी चुनेंगे।

पाकिस्तान में सेना प्रमुख को प्राप्त शक्तियों के चलते उनकी नियुक्ति को लेकर लोगों में बड़ी दिलचस्पी होती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी