समान वेतन के BCCI के फैसले का बॉलीवुड ने किया स्वागत, शाहरूख, अनुष्का समेत इन सितारों ने कही ये बात

बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान, तापसी पन्नू और अनुष्का शर्मा ने गुरूवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के मकसद से केंद्रीय अनुबंधित महिला और पुरूष क्रिकेटरों को समान मैच फीस देने के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया.

शाहरूख खान व अनुष्का शर्मा (Photo Credits ANI)

मुंबई: बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान, तापसी पन्नू और अनुष्का शर्मा ने गुरूवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के मकसद से केंद्रीय अनुबंधित महिला और पुरूष क्रिकेटरों को समान मैच फीस देने के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया. शाहरूख ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘कितना बढ़िया ‘फ्रंट फुट’ शॉट है. खेल एक से ज्यादा तरीकों से समानता ला रहा है. उम्मीद करता हूं कि अन्य भी इसका अनुसरण करेंगे.

इस साल आयी ‘शाबाश मिठू’ में पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज का किरदार निभाने वाली तापसी ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘‘समान काम के लिये समान वेतन की ओर उठाया गया यह बड़ा कदम है. उदाहरण देकर अगुआई करने के लिये शुक्रिया बीसीसीआई. वहीं अनुष्का ने बीसीसीआई सचिव जय शाह की ट्वीट का ‘स्क्रीनशॉट’ साझा करते हुए ताली बजाने वाली तीन ‘इमोजी’ पोस्ट की. अनुष्का आने वाली फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही हैं. यह भी पढ़े: BCCI का बड़ा फैसला, अब महिला क्रिकेटर्स को पुरुष खिलाड़ियो के बराबर मिलेगा वेतन, जानें कितनी होती है एक मैच की फीस

अभिनेता अक्षय कुमार ने भी बीसीसीआई की इस पहल की प्रशंसा की। उन्होंने लिखा, ‘‘यह शानदार फैसला है, हमारी महिला खिलाड़ियों को पेशेवर क्रिकेट में आने के लिये यह बड़ी भूमिका निभायेगा. अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया, ‘‘शानदार। बहुत अच्छा बीसीसीआई.’’फिल्म निर्माता ओनिर ने भारतीय फिल्म जगत को भी इसी राह पर बढ़ने का अनुरोध किया.उन्होंने लिखा, ‘‘शानदार। उम्मीद है कि भारतीय फिल्म जगत भी इससे सबक लेगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: न्यूनतम वेतन ₹72,000 करने की मांग, फिटमेंट फैक्टर को 4.0 तक बढ़ाने का प्रस्ताव

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त