देश की खबरें | शाह ने स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि अर्पित की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर शनिवार को उनको श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन्होंने न सिर्फ भारत में राष्ट्रवाद की भावना को बल दिया बल्कि संपूर्ण विश्व को भारतीय संस्कृति के गुणों से समृद्ध किया।
नयी दिल्ली, चार जुलाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर शनिवार को उनको श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन्होंने न सिर्फ भारत में राष्ट्रवाद की भावना को बल दिया बल्कि संपूर्ण विश्व को भारतीय संस्कृति के गुणों से समृद्ध किया।
उन्होंने यह भी कहा कि उनकी शिक्षा, सार्वभौमिक भाइचारे और आत्म जागृति के विचार की प्रासंगिकता आज भी बरकरार है।
यह भी पढ़े | बिहार: राजधानी पटना सहित अन्य जिलों में हुई मुसलाधार बारिश, देखें तस्वीर.
गृह मंत्रालय के एक बयान में शाह को उद्धृत करते हुए कहा गया, “स्वामी विवेकानंद एक राष्ट्रभक्त संत, महान विचारक और असाधारण वक्ता थे, जिन्होंने न सिर्फ भारत में राष्ट्रवाद की भावना को बल दिया बल्कि संपूर्ण विश्व को भारतीय संस्कृति के गुणों से पल्लवित किया।”
गृह मंत्री ने कहा कि विवेकानंद को देश के युवाओं की क्षमता पर काफी भरोसा था और उनका मानना था कि सिर्फ युवा ही आने वाले समय में राष्ट्र को सही दिशा और ताकत दे सकते हैं।
यह भी पढ़े | बिहार: आसमानी बिजली से फिर 15 लोगों की हुई मौत, राज्य के कई जिलों में वज्रपात को लेकर जारी अलर्ट.
उन्होंने कहा, “आज भी, विवेकानंद जी के सिद्धांत और आदर्श युवाओं को राष्ट्र की सेवा के लिये प्रेरित करते हैं। मैं उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हूं।”
स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 में हुआ था। चार जुलाई 1902 को उनका निधन हो गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)