Amit Shah Launches Projects: अमित शाह ने सहकारी क्षेत्र में एआरडीबी, आरसीएस के कंप्यूटरीकरण की परियोजनाएं शुरू कीं

केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को 225 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से कृषि और ग्रामीण विकास बैंकों और सहकारी समितियों के पंजीयक के लिए कंप्यूटरीकरण कार्यक्रम शुरू किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि डिजिटलीकरण के प्रयासों से उनके कामकाज में दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही में सुधार लाने में मदद मिलेगी.

Amit Shah (Photo Credit: ANI)

नयी दिल्ली, 30 जनवरी: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को 225 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से कृषि और ग्रामीण विकास बैंकों और सहकारी समितियों के पंजीयक के लिए कंप्यूटरीकरण कार्यक्रम शुरू किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि डिजिटलीकरण के प्रयासों से उनके कामकाज में दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही में सुधार लाने में मदद मिलेगी.

राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) के सहयोग से सहकारिता मंत्रालय द्वारा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कृषि और ग्रामीण विकास बैंकों (एआरडीबी) और सहकारी समितियों के पंजीयक (आरसीएस) के लिए कंप्यूटरीकरण परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया है. शाह ने कहा कि परियोजनाएं संपूर्ण सहकारी तंत्र को एक डिजिटल मंच पर लाकर इसका आधुनिकीकरण करेंगी और इसकी दक्षता बढ़ाएंगी.

उन्होंने कहा, “इससे सहकारी क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही में सुधार करने में मदद मिलेगी.” शाह ने कहा कि कंप्यूटरीकरण की कुल लागत 225 करोड़ रुपये होगी, जिसमें से 95 करोड़ रुपये आरसीएस के कंप्यूटरीकरण पर खर्च किए जाएंगे. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एआरडीबी के कंप्यूटरीकरण से किसानों को मध्यम और दीर्घकालिक ऋण प्राप्त करने में मदद मिलेगी, कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने के लिए दीर्घकालिक वित्तपोषण जरूरी था.

शाह ने कहा कि किसानों को दीर्घावधि ऋण सुचारू रूप से उपलब्ध कराने के लिए इन एआरडीबी को पैक्स से जोड़ने की योजना है.

पहली पहल के तहत, 13 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में एआरडीबी की 1,851 इकाइयों को कम्प्यूटरीकृत किया जाएगा और एक सामान्य राष्ट्रीय सॉफ्टवेयर के माध्यम से राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) से जोड़ा जाएगा. शाह ने बताया कि एआरडीबी केवल 13 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में मौजूद हैं और इसे अन्य राज्यों में भी विस्तारित करने की जरूरत है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bangla Sahib Entry Row: गुरुद्वारा बंगला साहिब विवाद में अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं पर FIR; डीएसजीएमसी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, आप ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट