देश की खबरें | गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतियां गायब होने के लिए कड़ी कार्रवाई करे एसजीपीसी: अकाल तख्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अकाल तख्त ने सोमवार को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) से कहा कि वह गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतियां गायब होने के लिए अपने अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।
अमृतसर, 24 अगस्त अकाल तख्त ने सोमवार को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) से कहा कि वह गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतियां गायब होने के लिए अपने अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।
अमृतसर में पांच सिख मुख्य ग्रंथियों की एक बैठक के बाद अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब की बिक्री के रिकार्ड की जांच पड़ताल से पता चला कि गुरु ग्रंथ साहिब की कुल 328 प्रतियां 2013 से 2015 के बीच गायब हैं।
यह भी पढ़े | राहुल गांधी के BJP से सांठगांठ वाले बयान पर बोले पी चिदंबरम, किसी भी ने नहीं दिया ऐसा बयान.
जत्थेदार ने कहा कि ऐसा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की प्रेस में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ कथित मिली भगत से हुआ। उन्होंने कहा कि बही खातों के पृष्ठों से भी छेड़छाड़ किये जाने की बात सामने आयी, यह ‘‘भारी लापरवाही’’ दिखाता है।
सिंह ने कहा कि साथ ही इन वर्षों के दौरान कोई आडिट नहीं की गई क्योंकि एसजीपीसी कर्मचारी इसमें कथित तौर पर शामिल थे। उन्होंने कहा कि पता चला कि गुरु ग्रंथ साहिब की कई प्रतियां बिना बिल जारी किये बेची गईं।
उन्होंने एसजीपीसी को निर्देश दिया कि वह अपने ‘‘दोषी’’ अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए अपनी कार्यकारी कमेटी की एक सप्ताह के भीतर एक बैठक बुलाये।
सिंह ने साथ ही सिख समुदाय से कहा कि वह धार्मिक और ऐतिहासिक तथ्यों को कथित तौर पर तोड़ मरोड़ कर पेश करने के लिए सिख प्रचारक रंजीत सिंह धड्रियांवाले का सामाजिक बहिष्कार करे।
उन्होंने कहा कि धड्रियांवाले का बहिष्कार तब तक जारी रहेगा जब तक वह स्पष्टीकरण और माफी मांगने के लिए अकाल तख्त के समक्ष पेश नहीं होते।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)