देश की खबरें | एसजीपीसी अंतरराष्ट्रीय सिख सलाहकार बोर्ड स्थापित करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) ने एक अंतरराष्ट्रीय सिख सलाहकार बोर्ड स्थापित करने का फैसला किया है, जिसमें विभिन्न देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

अमृतसर, 11 अक्टूबर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) ने एक अंतरराष्ट्रीय सिख सलाहकार बोर्ड स्थापित करने का फैसला किया है, जिसमें विभिन्न देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

यह बोर्ड विदेशों में रहने वाले सिखों के मुद्दों और शिकायतों को हल करने का प्रयास करेगा और सिख धर्म के प्रचार में स्थानीय गुरुद्वारा प्रबंधन समितियों का समर्थन करेगा।

एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी के नेतृत्व में यहां अमृतसर में हुई एसजीपीसी की कार्यकारी समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया।

इस बैठक के दौरान दुनिया के विभिन्न देशों में सिख निकाय के उप कार्यालय स्थापित करने को भी मंजूरी दी गई।

बैठक के बाद, धामी ने कहा कि दुनिया भर में बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग रह रहे हैं और यह सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। इसे देखते हुए एसजीपीसी अंतरराष्ट्रीय सिख सलाहकार बोर्ड की स्थापना करेगी।

उन्होंने कहा कि एसजीपीसी सिख समुदाय के सदस्यों के साथ सीधे और आसान संपर्क के लिए विभिन्न देशों में अपने कार्यालय भी स्थापित करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PM Modi Targets TMC In Bengal Rally: पीएम मोदी का TMC पर बड़ा हमला, “4 मई के बाद भ्रष्ट नेताओं को एक-एक कर जेल भेजा जाएगा”

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड