देश की खबरें | एसजीपीसी ने 912 करोड़ रुपये का बजट पारित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 912.59 करोड़ रुपये का बजट पारित किया।

अमृतसर, 30 मार्च शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 912.59 करोड़ रुपये का बजट पारित किया।

बजट में वित्त वर्ष 2021-22 में 871.93 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित होने का, जबकि व्यय इससे 40.66 करोड़ रुपये अधिक होने का अनुमान लगाया गया है।

एसजीपीसी प्रमुख बीबी जगीर कौर ने कहा कि पिछले साल की तरह ही कोविड-19 के चलते आय में तीव्र गिरावट हुई है।

उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक गुरुद्वारों के वित्त वर्ष 2021-22 में 647.25 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित करने की उम्मीद है। वही, शैक्षणिक संस्थानों से 189.17 करोड़ रुपये का राजस्व आएगा और 223.18 करोड़ रुपये व्यय होगा।

कौर ने कहा कि गुरु तेग बहादुर की 400 वीं जयंती मनाने के लिए 14 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘गुरमत विद्यालयों के लिए 27.31 करोड़ रुपये रखे गये हैं।

बजट बैठक में कमेटी के 86 सदस्य उपस्थित हुए। उनमें स्वर्ण मंदिर अकाल तख्त के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह , अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह औ एसजीपीसी प्रमुख कौर शामिल हैं।

बजट एसजीपीसी महासचिव भगवंत सिंह सैकिया ने प्रस्तुत किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BIPL Season 5 Auction: भोजपुरी क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज जल्द, ऑक्शन में पहुंचे सुपरस्टार मनोज तिवारी और निरहुआ

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\