देश की खबरें | एसएफआई कार्यकर्ताओं ने केरल में विश्वविद्यालयों के ‘भगवाकरण’ के विरुद्ध निकाला मार्च

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वामपंथी छात्र संगठन ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई)’ के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को यह आरोप लगाते हुए केरल के प्रमुख विश्वविद्यालयों की ओर मार्च किया कि संघ परिवार के प्रभाव में उच्च शिक्षा संस्थानों का ‘‘भगवाकरण’’ करने का प्रयास किया जा रहा है।

तिरुवनंतपुरम, आठ जुलाई वामपंथी छात्र संगठन ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई)’ के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को यह आरोप लगाते हुए केरल के प्रमुख विश्वविद्यालयों की ओर मार्च किया कि संघ परिवार के प्रभाव में उच्च शिक्षा संस्थानों का ‘‘भगवाकरण’’ करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने कन्नूर विश्वविद्यालय के बाहर पुलिस बैरिकेड हटा दिये। उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के खिलाफ नारेबाजी की, जो विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति भी हैं।

पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए पानी की बौछारें कीं, लेकिन एसएफआई सदस्य कुलपति कार्यालय तक पहुंचने में कामयाब रहे, जहां उन्होंने धरना दिया

मलप्पुरम जिले के थेंजिप्पलम में कालीकट विश्वविद्यालय में भी तनाव बढ़ गया, जहां मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों के बीच थोड़ी झड़प हुई।

एसएफआई ने केरल विश्वविद्यालय में भी इसी तरह के मार्च निकाले। उग्र एसएफआई कार्यकर्ताओं ने यहां केरल विश्वविद्यालय मुख्यालय के गेट तोड़ दिए और कार्यालय परिसर में घुस गए। पुलिस आंदोलनकारी विद्यार्थियों को नियंत्रित करने में विफल रही।

प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय भवन के अंदर खड़े होकर राज्यपाल और कुलपति मोहनन कुन्नुमल के खिलाफ नारेबाजी की।

विरोध प्रदर्शनों के दौरान कालीकट और केरल विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के इस्तीफे की मांग की गई तथा उन पर संघ परिवार की विचारधारा के हिसाब से आगे बढ़ने का आरोप लगाया गया।

विरोध प्रदर्शन को बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस सभी स्थानों पर हाई अलर्ट पर रही।

केरल के विश्वविद्यालयों में हाल में राजभवन और वामपंथी नेतृत्व वाली राज्य सरकार के बीच सत्ता संघर्ष का परिदृश्य देखने को मिला है।

तनाव तब बढ़ गया जब कुलाधिपति द्वारा अस्थायी रूप से नियुक्त किये गये कुछ कुलपतियों ने ऐसी कार्रवाई की जिसके बारे में वामपंथी छात्र और शिक्षक संघों ने आरोप लगाया कि वे संघ परिवार के समर्थक हैं।

केरल विश्वविद्यालय में इस महीने के आरंभ से ही नाटकीय दृश्य देखने को मिल रहे हैं, जब कुलपति कुन्नुमल ने रजिस्ट्रार को निलंबित कर दिया था।

यह कार्रवाई तब की गई जब रजिस्ट्रार ने सीनेट हॉल में राज्यपाल आर्लेकर की मौजूदगी वाले एक निजी कार्यक्रम को रद्द करने का नोटिस जारी किया, जहां भगवा ध्वज थामे भारत माता का चित्र प्रदर्शित किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\