देश की खबरें | दिल्ली में नाबालिग लड़की का यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर 16 साल की लड़की का यौन शोषण किया और उसे घायल अवस्था में अस्पताल के बाहर फेंककर फरार हो गया। आरोपी पीड़िता को पहले से जानता था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ अगस्त उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर 16 साल की लड़की का यौन शोषण किया और उसे घायल अवस्था में अस्पताल के बाहर फेंककर फरार हो गया। आरोपी पीड़िता को पहले से जानता था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उसी इलाके में रहने वाले आरोपी को वारदात के दो दिन बाद शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़े | Atma Nirbhar Bharat Saptah: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को करेंगे 'आत्मनिर्भर भारत सप्ताह' का शुभारंभ.

पुलिस के मुताबिक, बुधवार को आरोपी ने लड़की को मिलने के लिए बुलाया लेकिन उसने इंकार कर दिया। आरोपी उसके घर गया और जबरन अपने घर ले आया, जहां उसने लड़की का यौन शोषण किया। बाद में आरोपी पीड़िता को एक अस्पताल के बाहर फेंककर फरार हो गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, '' हमें अस्पताल से सूचना मिली। लड़की के निजी अंगों में जख्म हैं लेकिन उसकी हालत स्थिर है।''

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और रेल मंत्री पीयूष गोयल के हाथों हुबली में रेलवे संग्रहालय का उद्घाटन: 9 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि पीड़िता के पेट के निचले हिस्से में छह-सात टांके आए हैं और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

बाहरी दिल्ली में 12 साल की लड़की के साथ यौन शोषण और हमला करके घायल करने का मामला सामने आने के कुछ ही दिन के अंदर नाबालिग से यौन शोषण का यह दूसरा मामला सामने आया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट