खेल की खबरें | सेविला लगातार चौथी जीत से चैंपियन्स लीग में जगह बनाने के करीब पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. फारवर्ड लुकास ओकामपोस और यूसुफ एन नेसेरी ने सेविला की तरफ से गोल किये। इससे सेविला की टीम चौथे स्थान पर अपनी जगह पक्की करने से केवल एक अंक पीछे रह गयी है। यूरोप की शीर्ष क्लब प्रतियोगिता चैंपियन्स लीग में चोटी के चार स्थानों पर रहने वाली टीमें भाग लेती हैं।

फारवर्ड लुकास ओकामपोस और यूसुफ एन नेसेरी ने सेविला की तरफ से गोल किये। इससे सेविला की टीम चौथे स्थान पर अपनी जगह पक्की करने से केवल एक अंक पीछे रह गयी है। यूरोप की शीर्ष क्लब प्रतियोगिता चैंपियन्स लीग में चोटी के चार स्थानों पर रहने वाली टीमें भाग लेती हैं।

सेविला के अभी एटलेटिको मैड्रिड के समान 66 अंक हैं लेकिन गोल अंतर के कारण वह चौथे स्थान पर है। वह पांचवें स्थान के विल्लारीयाल से नौ अंक आगे है और एक अंक हासिल करने पर उसका कम से कम चौथा स्थान सुनिश्चित हो जाएगा।

यह भी पढ़े | ऑस्ट्रेलिया के माइल जेडिनेक ने फुटबाल से लिया संन्यास.

सेविला 2018 में चैंपियन्स लीग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा था लेकिन वर्तमान सत्र के लिये क्वालीफाई नहीं कर पाया था। इस बार उसे यूरोपा लीग में खेलना है जहां उसका सामना रोमा से होगा।

इस बीच वेलेंसिया को लेगानेस से 1-0 से हार का सामना करना पड़ा जिससे उसके अगले सत्र में यूरोपा लीग में जगह बनाने की उम्मीदों को झटका लगा है। वेलेंसिया ने एक पेनल्टी किक भी गंवायी जबकि लेगानेस की तरफ से रूबेन पेरेज ने 18वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला।

यह भी पढ़े | अमिताभ और अभिषेक बच्चन के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जानें पर POK क्रिकेटर शाहिद अफरीदी बोले- उम्मीद करता हूं जल्दी ठीक होंगे.

इस परिणाम से वेलेंसिया नौवें स्थान पर खिसक गया है। पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमें यूरोपा लीग में जगह बनाती हैं। वेलेंसिया और छठे स्थान की टीम गेटाफे के बीच तीन अंक का अंतर है।

अन्य मैचों में एथलेटिक बिलबाओ ने लेवांटे पर 2-1 की जीत से यूरोपा लीग में क्वालीफाई करने की उम्मीदें बरकरार रखी। रॉल गर्सिया के दो गोल से दर्ज की गयी इस जीत से एथलेटिक सातवें स्थान पर पहुंच गया है।

एक अन्य मैच में इबार ने अंकतालिका में अंतिम स्थान पर चल रही एस्पेनयोल को 2-0 से हराया। एस्पेनयोल की यह लगातार सातवीं हार है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू