देश की खबरें | राजस्थान में कड़ाके की सर्दी, अनेक स्थानों पर घने से अति घना कोहरा छाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट के साथ पूर्वी हिस्सों और पश्चिमी हिस्सों के कुछ स्थानों पर शीत दिन से अति शीत दिन दर्ज किया गया।

जयपुर, 30 दिसंबर राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट के साथ पूर्वी हिस्सों और पश्चिमी हिस्सों के कुछ स्थानों पर शीत दिन से अति शीत दिन दर्ज किया गया।

जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार, सोमवार की सुबह जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, चूरू, श्रीगंगानगर, बाड़मेर, जयपुर, कोटा, अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, झुंझुनूं, सवाई माधोपुर, सीकर में कोहरा दर्ज किया गया।

घने कोहरे के कारण राजमार्गों पर वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोहरे और शीतलहर के चलते सोमवार की सुबह गलन का एहसास हुआ।

विभाग के अनुसार, राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चित्तोड़गढ़ में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री, जोधपुर में 5.5 डिग्री, डबोक (उदयपुर) में 5.6 डिग्री, जयपुर में 7.2 डिग्री सेल्सियस, और अन्य अनेक स्थानों पर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकतर हिस्सों में रविवार को शीत दिन के कारण अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज कीगई। इस दौरान प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस से लेकर 25.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

जयपुर मौसम केन्द्र ने कई स्थानों पर कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\