देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की सर्दी, हिसार में तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के हिसार में बृहस्पतिवार को पारा गिरकर 1.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जिससे कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। प्रदेश के अलावा पड़ोसी राज्य पंजाब के कई हिस्से भी भयंकर ठंड की चपेट में हैं ।

चंडीगढ़, 12 दिसंबर हरियाणा के हिसार में बृहस्पतिवार को पारा गिरकर 1.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जिससे कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। प्रदेश के अलावा पड़ोसी राज्य पंजाब के कई हिस्से भी भयंकर ठंड की चपेट में हैं ।

मौसम विभाग की दैनिक मौसम रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा के अन्य स्थानों के अलावा करनाल में भी सर्दी जारी है, जहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश के अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को दोनों राज्यों के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 19-22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

रोहतक में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस, सिरसा में चार डिग्री सेल्सियस जबकि अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा एवं पंजाब की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी रात ठंडी रही और तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के फरीदकोट में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 4.3 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 4.6 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अमृतसर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट