देश की खबरें | राजस्थान के अनेक इलाकों में कड़ाके की सर्दी और कुहरे का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में बीते कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी से जहां लोगों को राहत मिली है वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले एक दो दिन में तापमान दो से चार डिग्री गिर सकता है और तेज ठंड पड़ सकती है।

जयपुर, 23 जनवरी राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में बीते कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी से जहां लोगों को राहत मिली है वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले एक दो दिन में तापमान दो से चार डिग्री गिर सकता है और तेज ठंड पड़ सकती है।

विभाग ने शनिवार को कई जिलों में शीतलहर व कोहरे की चेतावनी जारी की है।

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक आर. एस. शर्मा ने बताया कि कम तीव्रता के पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से फिलहाल राज्य के ज्यादातर स्थानों पर दिन का अधिकतम तापमान औसत से दो से चार डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, लेकिन एक बार पुनः हिमालय से आने वाली उत्तरी हवाओं का प्रभाव शुरू होने से अगले एक दो दिनों में न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। उत्तरी राजस्थान के शेखावटी संभाग के जिलों में 25, 26, 27 जनवरी के दौरान न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने के आसार हैं।

विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे के दौरान झुंझुनू, सीकर, अजमेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू व नागौर जिलों में शीत व अति शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही इस दौरान इन जिलों के अलावा जयपुर, टोंक, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर व जोधपुर जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी गयी है।

इस बीच राज्य में बीते चौबीस घंटे में 5.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ पिलानी सबसे सर्द रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 8.2 डिग्री, अलवर में 8.6 डिग्री, धौलपुर में 9.8 डिग्री, गंगानगर में 9.9 डिग्री, सवाई माधोपुर में 10.0 डिग्री दर्ज किया गया।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी