देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कड़ाके ठंड, पचमढ़ी में पारा 1.6 तक लुढ़का

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार मध्यप्रदेश और विशेषकर इसके पूर्वी हिस्से में जारी कड़ाके की सर्दी का प्रकोप रविवार को लगातार छठवें दिन भी जारी रहने की संभावना है।

भोपाल, 30 जनवरी भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार मध्यप्रदेश और विशेषकर इसके पूर्वी हिस्से में जारी कड़ाके की सर्दी का प्रकोप रविवार को लगातार छठवें दिन भी जारी रहने की संभावना है।

वहीं, प्रदेश के प्रसिद्ध पर्वतीय पर्यटन स्थल पचमढ़ी में शनिवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के भोपाल केन्द्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने बताया कि प्रदेश में 32 स्थानों पर शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटों में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस से लेकर नौ डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि होशंगाबाद जिले स्थित प्रसिद्ध पर्वतीय पर्यटन स्थल पचमढ़ी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

साहा ने बताया कि मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान दो डिग्री सेल्सियस छतरपुर जिले के नौगांव में दर्ज किया गया।

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार सुबह तक जबलपुर, सिवनी और उमरिया जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

भोपाल, सागर, ग्वालियर और चंबल संभागों और 14 अन्य जिलों में भी कम तापमान रहने की संभावना है। छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में "कड़ाके की शीतलहर" का प्रकोप जारी रहने का पूर्वानुमान है।

उन्होंने कहा कि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे रहने पर सर्द दिन माना जाता है।

साहा ने कहा कि कम से 12 जिलों में यह स्थिति रही जबकि प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो में शुक्रवार को कड़ाके की ठंड पड़ी।

उन्होंने बताया कि जबलपुर और सिवनी ‘कड़ाके की शीतलहर’ चल रही है जबकि 17 अन्य जिलों में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटे में ‘शीतलहर’ का प्रकोप जारी रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड