देश की खबरें | हरियाणा, पंजाब में कड़ाके की ठंड, आदमपुर में 1.6 डिग्री सेल्सियस तापमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा और पंजाब में बृहस्पतिवार को शीत लहर चली और न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से काफी नीचे रहा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 24 दिसंबर हरियाणा और पंजाब में बृहस्पतिवार को शीत लहर चली और न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से काफी नीचे रहा।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने यहां बताया कि पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना में भी न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसके अलावा पंजाब के हलवारा में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदकोट, बठिंडा, अमृतसर, पटियाला और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.6, 4.8, चार, 5.6 और 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बीच, हरियाणा के अंबाला, करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में भी रात का तापमान क्रमश: 5.7, 2.9, 4.6, 4.6, 5.2 और 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि करनाल, अमृतसर, लुधियाना और पटियाला समेत कई स्थानों पर कोहरे के कारण दृश्यता कम रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू