देश की खबरें | हरियाणा और पंजाब में कड़ाके की ठंड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को कड़ाके की ठंड रही और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया।

चंडीगढ़, चार जनवरी पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को कड़ाके की ठंड रही और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम बुलेटिन के अनुसार, हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा। बुलेटिन के अनुसार, पंजाब में सबसे कम न्यूनतम तापमान अमृतसर में 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बुलेटिन में कहा गया कि दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी भीषण ठंड देखने को मिली, जहां न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों में अधिकांश स्थानों पर सुबह कोहरे के कारण दृश्यता का स्तर कम रहा। पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से क्षेत्र में सुबह के समय कोहरा का प्रभाव देखने को मिल रहा है।

हरियाणा में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नारनौल में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, फतेहाबाद, झज्जर, अंबाला और करनाल में भी लोगों को सर्द रात का अनुभव हुआ, जहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.4 डिग्री सेल्सियस, छह डिग्री सेल्सियस, 6.4 डिग्री सेल्सियस और 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के फरीदकोट, बठिंडा, लुधियाना और गुरदासपुर में भी लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। जहां न्यूनतम तापमान क्रमशः 5.5 डिग्री सेल्सियस, 5.6 डिग्री सेल्सियस, 5.9 डिग्री सेल्सियस और छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त