देश की खबरें | कश्मीर में भीषण ठंड का प्रकोप जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर अब भी शीतलहर की चपेट में है और घाटी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 14 जनवरी कश्मीर अब भी शीतलहर की चपेट में है और घाटी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, घाटी में अगले कुछ दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर में सोमवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

वहीं, काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, पंपोर शहर के कोनीबल में शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, कुपवाड़ा में शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा कि घाटी में 18 जनवरी तक आमतौर पर बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क बना रहेगा। 15 और 16 जनवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है।

कश्मीर वर्तमान में ‘चिल्ला-ए-कलां’ की चपेट में है, जो सर्दियों के दौरान सबसे कठोर समय होता है।

21 दिसंबर से शुरू हुए 40 दिनों के ‘चिल्ला-ए-कलां’ के दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक रहती है और तापमान में काफी गिरावट आती है।

‘चिल्ला-ए-कलां’ 30 जनवरी को समाप्त होता है, जिसके बाद 20 दिनों का ‘चिल्ला-ए-खुर्द’ और 10 दिनों का ‘चिल्ला-ए-बच्चा’ होता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू