देश की खबरें | प्रदर्शन रैली में पंजाब भाजपा के कई नेता हिरासत में, बाद में रिहा किए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा,पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय सांपला सहित पार्टी की राज्य इकाई के अनेक नेताओं को बृहस्पतिवार को ‘दलित इंसाफ यात्रा’ निकालने पर जालंधर में हिरासत में ले लिया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़,22 अक्टूबर भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा,पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय सांपला सहित पार्टी की राज्य इकाई के अनेक नेताओं को बृहस्पतिवार को ‘दलित इंसाफ यात्रा’ निकालने पर जालंधर में हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने कहा कि भाजपा नेताओं ने ‘यात्रा’ निकालने से पूर्व अनुमति नहीं ली थी।

यह भी पढ़े | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, कई क्षेत्रों में हुआ अव्वल.

पार्टी की पंजाब इकाई ने अनुसूचित जाति के लोगों पर कथित अत्याचार और राज्य में वजीफा घोटाले के विरोध में ‘यात्रा’ निकालने कर निर्णय किया था।

यह यात्रा जालंधर से शुरू हो कर चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के आवास पर जा कर समाप्त होनी थी। जैसे ही भाजपा नेताओं ने जालंधर के सूर्या एंक्लेव से वाहनों से यात्रा निकालनी शुरू की,पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़े | Manta Rays Viral Video: कर्नाटक तट से मछुआरे ने पकड़े दो विशाल मांटा रे, 750 kg और 250 किलो है वजन, देखें वायरल वीडियो.

हिरासत में लिए गए लोगों में पार्टी के महासचिव जीवन गुप्ता और पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया शामिल हैं। इन लोगों को बस से सर्किट हाउस तक लाया गया, इसके बाद रिहा कर दिया गया।

भाजपा नेता एवं केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश के बाद में संवाददाताओं से कहा कि कथित तौर पर करोड़ों रुपए के पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति वजीफा घोटाले और दलितों पर ‘अत्याचार’ के विरोध में प्रदर्शन रैली निकाली जानी थी।

उन्होंने कहा,‘‘ हम इस रैली के जरिए राज्य सरकार को इस मुद्दे पर जगाना चाहते थे।’’

पंजाब भाजपा प्रमुख शर्मा ने कहा कि जब तक अनुसूचित जाति के लोगों को न्याय नहीं मिल जाता तब तक पार्टी संघर्ष जारी रखेगी।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांपला ने भाजपा की प्रदर्शन रैली को रोके जाने को असंवैधानिक करार दिया।

पार्टी ने कथित वजीफा घोटाला मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

गौरतलब है कि अनुसूचित जाति वजीफा योजना में कथित तौर पर 64 करोड़ रुपए की हेरा फेरी की बात सामने आने पर मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\