विदेश की खबरें | सर्बिया में दंगा रोधी पुलिस के साथ झड़प के बाद कई प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सर्बिया में वुसिक की सत्ता के खिलाफ सर्बिया के विश्वविद्यालय के छात्रों के नेतृत्व में लगभग आठ महीने से असंतोष जारी था, जिसके बाद अब हजारों प्रदर्शनकारियों ने यह प्रदर्शन किया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सर्बिया में वुसिक की सत्ता के खिलाफ सर्बिया के विश्वविद्यालय के छात्रों के नेतृत्व में लगभग आठ महीने से असंतोष जारी था, जिसके बाद अब हजारों प्रदर्शनकारियों ने यह प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी राजधानी के केंद्रीय स्लाविया स्क्वायर और उसके आसपास के कई ब्लॉक में जमा हो गए और उन्होंने ‘‘हम चुनाव चाहते हैं’’ के नारे लगाए।

पुलिस ने हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को हथकड़ी लगाईं, हालांकि प्रदर्शनकारियों की दंगा रोधी पुलिस के साथ झड़प के दौरान एक अधिकारी घायल भी हुआ।

पुलिस ने बताया कि छह पुलिस अधिकारी और अज्ञात संख्या में नागरिक घायल हुए हैं।

राष्ट्रपति वुसिक ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, ‘‘आखिर हमेशा सर्बिया की जीत होती है।’’

वुसिक एक दशक से भी अधिक समय पहले सत्ता में आए थे और उन पर निरंकुश होने के आरोप लगते रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि रूस और चीन के साथ संबंधों को मजबूत करके वुसिक ने लोकतांत्रिक स्वतंत्रता को दबा दिया है।

सर्बिया में राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव 2027 में होने हैं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\