देश की खबरें | अधिकारी को कोरोना वायरस संक्रमण होने के बाद पीएसी के कई सदस्य पृथक-वास में गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) से संबंधित लोकसभा सचिवालय के एक अधिकारी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद वो सांसद पृथक-वास में चले गए है जो पिछले सप्ताह समिति की बैठक में शामिल हुए थे।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) से संबंधित लोकसभा सचिवालय के एक अधिकारी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद वो सांसद पृथक-वास में चले गए है जो पिछले सप्ताह समिति की बैठक में शामिल हुए थे।

सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | सचिन पायलट के विद्रोह के लिये कांग्रेस द्वारा किया गया अपमान जिम्मेदार : उमा भारती.

गत 10 जुलाई को हुई पीएसी की बैठक में 17 सांसद शामिल हुए थे। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) राजीव महर्षि भी बैठक में मौजूद थे।

सूत्रों ने बताया कि लोकसभा सचिवालय के एक अधिकारी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जो पीएसी से जुड़े हैं।

यह भी पढ़े | सचिन पायलट के पार्टी से जाने पर शशि थरूर ने जताया दुःख: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सूत्रों के अनुसार, लोकसभा सचिवालय ने समिति के सदस्यों को अधिकारी को कोरोना वायरस संक्रमण होने की सूचना दी और उनसे जरूरी सावधानी बरतने का आग्रह किया।

लोकसभा सचिवालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यह सूचना पाने के बाद कई सांसद सात दिनों के लिए पृथक-वास में चले गए हैं।

समिति के सदस्य और बीजू जनता दल के सांसद बी महताब ने कहा कि उन्होंने खुद को पृथक-वास में कर लिया है।

बैठक में शामिल हुए भाजपा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने भी कहा कि उन्होंने खुद को पृथक-वास में कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\